गणपति बप्पा मोरया न बोलने पर Troll हुए Ali Goni, बोलें: हमारे धर्म में अलाउड नहीं…

Summary :

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अली गोनी (Ali Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करने का मौका भी बिलकुल नहीं छोड़ते खासकर उनके अलग-अलग धर्मों को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है हाल ही में ऐसा ही कुछ तब हुआ जब अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ अंकिता लोखंडे के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। क्या है पूरा मामला चलिए जानते है? क्यों नहीं कहा…

ali goni

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अली गोनी (Ali Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करने का मौका भी बिलकुल नहीं छोड़ते खासकर उनके अलग-अलग धर्मों को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है हाल ही में ऐसा ही कुछ तब हुआ जब अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ अंकिता लोखंडे के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। क्या है पूरा मामला चलिए जानते है?

क्यों नहीं कहा “गणपति बप्पा मोरया”

गणपति पूजा के इस मौके पर जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) और एक्ट्रेस निया शर्मा को “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते हुए देखा गया। लेकिन अली गोनी उस दौरान चुप नजर आए। उन्होंने एक बार भी जयकारा नहीं लगाया। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि वे अपने धर्म की वजह से जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह मामला इतना बढ़ गया कि अली को लेकर यूजर्स ने नेगेटिव कमेंट करना शुरू कर दिया।

ali goni

 

Ali Goni ने क्या कहा

लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद अब अली गोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस बात पर इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। मैं ऐसा इंसान हूं जो हर धर्म की इज्जत करता है। मुझे जानने वाले लोग ये बात अच्छी तरह समझते हैं। मेरे दिल में सभी धर्मों के लिए बराबर सम्मान है और ये मैं दिखावे के लिए नहीं कह रहा हूं। अगर मुझे एक्टिंग करनी होती तो मैं वहां भी कर लेता। जहां सब लोग जयकारा लगा रहे थे, मैं भी बोल देता। लेकिन मेरे दिमाग में ऐसा कुछ था ही नहीं।”

aly goni trolling

“मैं पहली बार गणपति पर गया था ”

अली (Ali Goni) ने यह भी कहा कि वह पहली बार किसी गणपति पूजा में शामिल हुए थे और उन्हें यह भी नहीं पता था कि वहां उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा “मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं ख्यालों में था या सोच में डूबा हुआ था। मैंने ध्यान ही नहीं दिया कि इसे लेकर भी इतनी बड़ी बात बन जाएगी। सच कहूं तो मैं कभी पूजा में जाता ही नहीं। हमारे धर्म में यह अलाउड भी नहीं है। हम नमाज पढ़ते हैं, दुआ करते हैं और हर धर्म की इज्जत करते हैं। कुरान में साफ लिखा है कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और मैं वही करता हूं।”

“अपमान करना होता तो जाता ही नहीं”

अली (Ali Goni) ने आगे कि उनका किसी धर्म का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। “अगर मेरे मन में ऐसी कोई बात होती तो मैं इतना तैयार होकर वहां जाता ही नहीं। मुझे डर रहता है कि कहीं मुझसे कोई गलती न हो जाए या मुंह से कोई गलत बात न निकल जाए। इसलिए मैं आमतौर पर ऐसी पूजा में शामिल ही नहीं होता और अगर मुझे अपमान करना होता तो जाता ही नहीं”।

ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी

अली गोनी ने सोशल मीडिया पर मिल रहे भद्दे कमेंट्स पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि ट्विटर यानी एक्स अब बहुत गंदा हो चुका है। “लोग सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि जैस्मिन और हमारे पेरेंट्स के बारे में भी घटिया बातें लिख रहे हैं। मुझे अपने लिए फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरा दिल साफ है, लेकिन परिवार को लेकर ऐसी बातें सुनना काफी बुरा लगता है।

jasmine bhasin

 

जैस्मिन और अली की जोड़ी

बता दें, अली गोनी (Ali Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि, अलग धर्म होने की वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अली गोनी के इस जवाब के बाद इतना तो साफ़ है कि उनका इरादा किसी का भी दिल दुखाने का नहीं था। वह हर धर्म का सम्मान करते हैं और उनके लिए सभी बराबर हैं। अब देखना ये होगा कि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस बात को कितना समझते हैं या फिर ट्रोलिंग का सिलसिला जारी रहता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘वीकेंड के वार’ पर Awez को मिली बड़ी खुशखबरी, जानें आखिर एक्टर के पापा ने ऐसा क्या कहा?

Yashika Jandwani