लॉकडाउन के दौरान एक साथ नजर आये आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

इन सब के बीच भी बॉलीवुड गॉसिप्स लगातार सामने आ ही रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है और हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। बता दें, बीते दिनों दोनों के ब्रेकअप को लेकर काफी खबरें सामने आई थी।

पूरा देश इस समय कोरोनावायरस के संकट से जूझ रहा है और पूरे देश में केंद्र सरकार द्वारा 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में आम हो या खास सभी अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर है। सरकार ने अपील की है कि लोग अपने घरों से बाहर ना निकले और सुरक्षित रहे।
 इन सब के बीच भी बॉलीवुड गॉसिप्स लगातार सामने आ ही रही  हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है और हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।  बता दें,  बीते दिनों दोनों के ब्रेकअप को लेकर काफी खबरें सामने आई थी। 
दरअसल आलिया के जन्मदिन पर रणबीर की गैरमौजूदगी अफवाहों की जड़ थी। इसके बाद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और इन सब अफवाहों को खारिज कर दिया। एक तरफ जहां कोविड-19 के संक्रमण के चलते हर कोई अपने घरों में कैद है वह दोनों का एक साथ देखना एक नई चर्चा का विषय बन गया है। 
वीडियो में देखा जा सकता है रणबीर और आलिया एक साथ हैं और एक्ट्रेस रणबीर के डॉग को घुमाती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर और आलिया मूव – इन कर चुके है और एक साथ ही रह रहे है। बीते दिनों आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के पेट् डॉग के साथ भी तस्वीर शेयर की थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि  इस लॉक डाउन के पीरियड में दोनों एक साथ ही समय बिता रहे है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाये तो आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ सिल्वर स्क्रीन अपर नजर आने वाले है। दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग से ही नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थी और मामला प्यार तक जा पहुंचा। हाल ही में ये खबर भी आयी थी कि दोनों इस साल के अंत तक शादी की तैयारी भी कर रहे है।

Ujjwal Jain