बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट इन दिनों अपने काम के साथ साथ रणबीर कपूर के साथ सपने रिलेशन को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में है और अक्सर इन दोनों को काफी जगहों पर एक साथ स्पॉट किया जा रहा है।
बीते कुछ समय से खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया भट्ट दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है और वो इस रिश्ते को अब शादी के मुकाम तक ले जाना चाहते है।
हालांकि अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है की दोनों कब तक शादी करेंगे पर दोनों ने ना सिर्फ ऑफिशियली इस रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है बल्कि दोनों के घरवालों को भी इस रिश्ते के लिए हर झंडी मिल चुकी है।
आलिया और रणबीर दोनों ज्यादा से ज्यादा वक्त एक दुसरे के साथ बिताते है और इन दिनों दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी है जो अगले साल तक रिलीज़ होने की संभावना है। लेकिन आलिया भट्ट वो गलती नहीं करेंगी जो रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना ने की थी।
दरअसल कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशन को इतनी तवज्जो दी थी कि अपने करियर पर से ही फोकस हटा लिया था। इस गलती की कीमत आज उन्हें भुगतनी पड़ रही है।
आलिया भट्ट ने अब तक तो यही दिखाया है की भले ही वो अपने रिलेशनशिप को लेकर बेहद सीरियस है पर अपना करियर भी उन्हें प्यारा है। प्यार के लिए वो अपने करियर को कभी खतरे में नहीं डालने वाली।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की करीबी अब किसी से छुपी नहीं है और बीते दिनों तो यहाँ तक भी ख़बरें आयी थी की रणबीर कपूर ने आलिया को अपने फॅमिली चैट ग्रुप में भी शामिल किया है जिसमे उनके पापा ऋषि कपूर , माँ नीतू कपूर और बहिन रिद्धिमा जैन शामिल है।


Download Android App
Download iOS App









