53 साल की उम्र में भी Salman Khan का दिल किसी छोटे बच्चे से कम नहीं,ये रहा सबूत

Summary :

बॉलीवुड के दंबग खान यानी Salman Khan ने मुंबई स्थित पनवेल के फार्म हाउस में अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

बॉलीवुड के दंबग खान यानी Salman Khan ने मुंबई स्थित पनवेल के फार्म हाउस में अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सलमान खान ने अपनी बर्थडे पार्टी बुधवार की देर रात को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। सलमान खान की इस गैंड पार्टी में बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स शमिल हुए थे।

बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की सलमान के बर्थडे पार्टी में…

सलमान खान के बर्थडे पर उनके परिवार के अलावा कैटरीना कैफ,जैकलीन फर्नंाडिज,सोनाक्षी सिन्हा,मौनी रॉय,कृति सेनन,वरिना हुसैन,अनिल कपूर,दिया मिर्जा,बॉबी और तानिया देओल,संजय लीला भंसाली व कई और अन्य सितारें भी इस पार्टी का हिस्सा थे।

बता दें कि सलमान खान के जन्मदिन पर चार मंजिला केक तैयार किया गया था। केक पर उनकी फिल्मों की फोटोज लगी हुई थीं। सलमान खान ने बर्थडे पर काफी नॉर्मल सी डे्रस वियर की हुई थी। लेकिन वह फिर भी ब्लैक कलर के टीशर्ट और जींस में शानदार लग रहे थे।

सलमान खान इन बच्चों का डांस देख खुश हुए…

बता दें कि इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अपने भांजे आहिल के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सलमान खान ने आहिल को गोद में लिया हुआ है। वीडियो में उनके साथ अर्पिता खान,यूलिया वंतूर और शेरा भी साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Br4P81jBuw1/?utm_source=ig_embed

ये भी पढ़े:Salman Khan हुए 53 साल के, पार्टी में पहुंच कर बॉलीवुड के इन मशहूर स्टार्स ने मचाया धमाल

इसके अलावा भी वीडियो में देखा गया है कि सलमान खान छोटे-छोटे बच्चों के डांस का आनंद लेते हुए कितना खुश नजर आ रहे हैं यह आप खुद बे खुद अंदाजा लगा सकते हैं। ये वीडियो से साफ जाहिर होता है कि 53 साल की उम्र में भी सलमान खान दिल से अभी भी बच्चे हैं।

https://www.instagram.com/p/Br4wviljKzp/?utm_source=ig_embed

इस बीच सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर माधुरी दीक्षित,कैटरीना कैफ,सोनम कपूर,सुष्मिता सेन से लेकर प्रीति जिंटा,सुनील ग्रोवर और रेमो डिसूजा कई स्टार्स ने सलमान खान को ट्वीट कर जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं दी हैं।

1#

2#

बता दें कि साल 2019 में ईद के मौके पर फिल्म भारत आएगी। जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर बना रहे हैं।

Desk Team