आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर फाइनली खुशखबरी आ ही गई। आलिया और रणबीर के बेबी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और अब आखिरकार कपूर खानदान बेबी गर्ल के वेलकम का इंतजार कर रहे हैं। आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया हैं। जहां आलिया और रणबीर की अस्पताल जाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वही सूत्रों की माने तो कहा जा रहा हैं की आलिया ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया था।
बता कुछ समय पहले ही आलिया की बेबी शावर सेरेमनी हुई थी। जिसमें उनकी खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी शावर की क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें रणबीर और आलिया फैमिली के साथ एंजॉय करते हुए नजर आए थे। आलिया ने बेबी शावर में येलो कलर का सूट पहना था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बेबी शावर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- सिर्फ प्यार. साथ में येलो हार्ट इमोजी शेयर की थी. फोटोज में आलिया के साथ रणबीर, नीतू कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान नजर आए थे।

आलिया के बेटी के जन्म की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बधाइयां दे रहे हैं। फैंस आलिया-रणबीर के बच्चे के जन्म की खबर सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल जब से आलिया की मां बनने की खबर सामने आई हैं। तभी से फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी बेसब्री से उनके बेबी का दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। वही फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
वही अब खुद आलिया ने भी इस ख़ुशख़बरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। जहां आलिया ने यह न्यूज़ शेयर करते हुए लिखा हैं की-हमारे जीवन की सबसे अच्छी न्यूज़ हमारा बच्चा अब हमारे सामने हैं। साथ ही आलिया ने अपने बेटी की तारीफ करते हुए उसे मैजिकल तक बता दिया। और अपने और पति रणबीर कपूर के पेरेंट्स बनने पर ढेरो प्यार भी लुटाए हैं। वही आलिया ने इस कैप्शन के साथ एक कम्पलीट लायन फॅमिली की पिक्चर भी शेयर की हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इंटीमेट वेडिंग थी। दोनों ने अपने घर में परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। आलिया-रणबीर की शादी बहुत ही सिंपल थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। आलिया ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे।

Download Android App
Download iOS App