क्या फिर से पापा बनने वाले हैं Ranbir Kapoor, वाइफ Alia Bhatt ने फोटो पोस्ट कर दिया बड़ा हिंट

Summary :

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। आलिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह फूलों के साथ पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो के साथ आलिया ने लिखा है कि 2.0 नजर बनाए रखिए।

बॉलीवुड अभिनेत्री, आलिया भट्ट सभी के दिलों की रानी हैं। अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने के अलावा प्रोड्यूसर और फैशनिस्टा के तौर पर भी उन्होंने सभी का दिल जीता है। इन सभी के अलावा फिलहाल वो अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं, जिसका उन्होंने 6 नवंबर, 2022 को स्वागत किया। इसी बीच आलिया की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सस्पेंस को बढ़ा दिया है।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो फूलों के साथ पोज देती दिख रही हैं। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “2.0 नजर बनाए रखिए।” आलिया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसके बाद से फैंस और यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि क्या आलिया भट्ट फिर से प्रेग्नेंट हैं।

आलिया अपनी बेटी के जन्म के बाद से अपना सारा वक्त उसे दे रही हैं। मगर इसी बीच आलिया की 2.0 पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आलिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए 2.0 लिखने का सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘प्रेग्नेंसी 2.0’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘2.0 क्या है, मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है।’ तीसरे ने लिखा, ‘क्या एक और बेबी होने वाला है।’
वहीं हाल ही में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस की ड्रेस पर सबकी नजरें अटक गई। आलिया ने काफी लूज कपड़े पहने थे जिसे देखकर लोगों ये कयास लगा रहे हैं कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं इसलिए अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए उन्होंने इस तरह के ढीले कपड़े पहने है। वैसे इस दौरान आलिया और रणबीर की बॉन्डिंग ने भी सबको इंप्रेस कर दिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को फिल्म मेकर करण जौहर ने डायरेक्टर किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम रोल में हैं।
रणबीर कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर इस फिल्म में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले है। इसके अलावा रणबीर स्टारर एनिमल भी चर्चा में बनी हुई हैं, इस फिल्म में पुष्पा द राइज की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

Desk Team