बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर आज इंडस्ट्री में आज अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली है। आलिया के पास इन दिनों एक दो नहीं बल्कि कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। तभी तो एक्ट्रेस बैक टू बैक कई फिल्मों में दिखाई देंगी। इन्हीं में एक फिल्म बाहुबली निर्देशक एस.राजामौली की ‘आरआरआर’ भी है। फिल्म (RRR) का ट्रेलर 9 दिसंबर को रिलीज़ कर दिया गया जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन, साउथ इंडियन एक्टर राम चरन और एनटीआर जूनियर नजर आएंगे।

हाल ही में आलिया भट्ट अपनी पूरी टीम संग इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। इवेंट में आलिया सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने बेहद खूशबूरत लग रही थीं। ऐसे में अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिपोर्टर उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लेता है कि जिसका जवाब आलिया के पास भी नहीं था।
आलिया ने दिया ऐसा रिएक्शन…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है, आलिया स्टेज पर बैठी होती हैं तभी एक रिपोर्टर उनसे पूछता है, आपकी लाइफ में एक बहुत बड़े R हैं, तो क्या आप मानती हैं कि R बहुत लकी फैक्टर है आपके लिए? तो बस रिपोर्टर का सवाल सुन आलिया शर्मा जाती हैं और थोड़ा घबरा भी जाती हैं उनके पास थोड़ी देर तक कोई जवाब नहीं होता।

इसके बाद आलिया कहती हैं, मेरे पास कोई जवाब नहीं है…, लेकिन अगले ही पल आलिया बड़े कॉन्फीडेंस के साथ कहती हैं ‘जी…R बहुत प्यारा अक्षर है और वो भी’। आलिया जवाब सुनकर हॉल में सीटियां बज जाती हैं।

इस फिल्म कि बात करें तो आरआरआर एक पीरियड फिल्म है। इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। यह फिल्म तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के की कहानी पर बेस्ड है। जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजामों के खिलाफ जंग लड़ी थी। आरआरआर का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। ये फिल्म 7 जनवरी 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



