बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी स्टार के खिलाफ कुछ भी कह देती हैं। उन्हें किसी के खिलाफ बोलने से डर नहीं लगता है। जो उनके मन में होता है वह बोल देती हैं।
कंगना की फिल्म मणिकर्णिका की हाल ही में सक्सेस पार्टी रखी गई थी जिसके दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के खिलाफ अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने रणबीर के राजनैतिक मुद्दों पर सही तरीके से विचार ना रखने पर उन्हें गैरजिम्मेदाराना बताया है।
आलिया ने दिया करारा जवाब
आलिया भट्ट से एक ईवेंट में जब कंगना के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही समझदारी से इसका जवाब दिया। इसके साथ ही आलिया ने कंगना की जमकर तारीफ भी की है।
आलिया ने इस पर बात करते हुए कहा, मेरे अंदर कंगना की तरह खुलकर बोलने की क्षमता नहीं हैं लेकिन मैं कंगना की बेबाकी के लिए उनकी बहुत इज्जत करती हूं । हां, एक तरीके से वे सही भी हैं ।
आलिया भट्ट ने आगे कहा, कभी कभी ऐसा होता है कि हम बैकस्टेप ले लेते हैं । हमें लगता है कि क्यों फालतू में बोलना । मेरे विचार हैं लेकिन उसे मैं अपने तक ही रखना चाहती हूं । मेरे पापा मुझसे अक्सर कहते हैं कि दुनिया में हर कोई हर बात पर अपने विचार रखता है । तुम अगर नहीं रखोगी तो उससे फर्क नहीं पड़ेगा ।
कंगना ने रणबीर को लिया था आड़े हाथ
आलिया हमेशा से कंगना की बातों का जवाब देती आई हैं लेकिन जब इस बार उन्होंने रणबीर की बात पर चुपी क्यों साद ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना ने रणबीर को लेकर कहा था, रणबीर कपूर कहते हैं कि हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता, आपको जिम्मेदार बनना पड़ता है। आपको पता है कि देश की वजह से आपका घर है। यह देशवासियों का ही पैसा है, जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। आप इस तरह की बात कर कैसे सकते हैं?
जॉन ने की थी कंगना की जमकर तारीफ
इसके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी इस मामले में कंगना का सपोर्ट किया था। जॉन अब्राहम ने इस मामले में कहा था, अगर एक्टर्स पॉलिटिकली अवेयर हैं तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए। मुझे लगता है कंगना रनौत को चीजों की जानकारी होती है। अगर आप पॉलिटिकली अवेयर हैं तो आपको अपनी राय रखनी चाहिए। इसके साथ ये जोड़ना अहम है कि उनके पास पॉलिटिक्स की समझ हो। आप ऐसे मूर्ख नहीं हो सकते, जिसे किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं है । आपको अगर नहीं पता कि बिहार से लेकर सीरिया तक में क्या हो रहा है तो आपको चुप ही रहना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App







