इस वक़्त सोशल मीडिया पर एक ही खबर छाई हुई है। हर कोई इस वक़्त कपूर खानदान के नए मेंबर के आने की खबर सुनकर खुशी से झूम रहा है। जबसे ये खबर सामने आई है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए है तभी से तरह- तरह ही खबरे सामने आ रही है। लोग अब कपूर खानदान की नन्ही शहज़ादी का चेहरा देखने के लिए बेताब है।

लेकिन उसमे तो लगता है अभी काफी वक़्त है क्योकि इन दिनों सेलिब्रिटीज के बीच एक ट्रेंड चला हुआ है जिसमे वो अपने बेबी का चेहरा काफी समय तक रिवील नहीं करते। ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस ट्रेंड को फॉलो कर सकते है। लेकिन कम से कम ये कपल अपने बेटी का क्या नाम रखने वाले है तो ये वो फैंस को बता ही देंगे। ऐसे में सब ये जानने के लिए बेताब है कि रणबीर और आलिया ने अपने बेटी का क्या नाम सोचा है?

आपको बता दे, इस बारे में आलिया पहले ही एक बार बता चुकी हैं। उन्होंने एक डांस रियलिटी शो में इस बात का खुलासा किया था कि जब उनकी बेटी होगी तो वो उसका क्या नाम रखेंगी। दरअसल, 2019 में आलिया ‘सुपर डांसर सीजन 3’ के सेट पर अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान शो में एक छोटे से कंटेस्टेंट को आलिया भट्ट के नाम की स्पेलिंग बताने को कहा गया था।
ऐसे में उस बच्चे ने आलिया के नाम की स्पेलिंग बताते हुए कहा, ‘A L M A A’, यानी अल्मा। ये स्पेलिंग सुनकर वहां हर कोई हंसने लगा लेकिन आलिया को ये नाम पसंद आ गया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी का नाम ‘अल्मा’ रखूंगी।

अब एक्ट्रेस सच में एक बेटी की मां बन गई है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में वो अब अपनी बेटी का नाम ‘आलमा’ रखेंगी या फिर रणबीर कपूर और परिवार के बाकी सदस्यों की सहमति से कोई और नाम चुनेंगी।


Download Android App
Download iOS App



