आलिया भट्ट की हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटोज देख हैरान हुए फैंस

Summary :

इंटरनेट पर आए दिन किसी न किसी स्टार के हमशक्ल की फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान रह जाते हैं।

इंटरनेट पर आए दिन किसी न किसी स्टार के हमशक्ल की फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान रह जाते हैं। हाल ही में अब आलिया भट्ट की हमशक्ल की कुछ वीडियो और कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज और वीडियो को देख लोग सोच रहे हैं कि आलिया की हमश्कल उनसे कितनी मिलती हैं। आलिया की हमशक्ल का नाम है सेलेस्टी बैरागी है, जो कि असम की रहने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 
हाल ही में सेलेस्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा, जिसमें वो किसी मार्केट दिखाई दे रही हैं। इस बीच वो सफेद रंग का टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहनी हुई है। इस वीडियो को खुद  सेलेस्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘डर गई’। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलेस्टी अपना वीडियो बनते देख थोड़ा डर जाती हैं फिर शरमाकर अपने हाथ से चेहरा छुपा लेती हैं। इस दौरान वो ज़ोर-जोर से हंसती भीं हैं और उनकी हंसी बिल्कुल आलिया भट्ट जैसी लग रही है।
एक झलक तो इस वीडियो को देख लोग कुछ सेकेंड्स के लिए धोखा खा रहे हैं। यदि आप सेलेस्टी का इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उसमें कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें वो हूबहू आलिया भट्ट जैसी लग रही हैं। इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक सेलेस्टी एक ब्लॉगर और एक्ट्रेस हैं। 
 
अगर बात करें आलिया भट्ट की तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आलिया अब जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ राजामौली की ‘आरआरआर’ और अयान मुखर्जी की ‘बृह्मास्त्र’ में नज़र आने वाली हैं।
 

Desk Team