Alia Bhatt Viral Video: आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं जो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होनें बहुत सी फिल्मों में काम किया है और फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पैपराजी ने आलिया को “आलू जी” कहा। आलिया को यह मज़ाकिया लगा और जवाब में मुस्कुरा दीं जिसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो गया है।
आलिया ने किया रिएक्ट
View this post on Instagram
Courtesy: ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @viralbhayani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
सोशल मीडिया पर लोगों को आलिया भट्ट का वीडियो काफी पसंद आया है। मुंबई सेंट रेजिस होटल में आयोजित इवेंट जीक्यू मेन ऑफ द ईयर कार्यक्रम का विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में गुच्ची ब्रांड का एक लाल रंग की ड्रेस पहने हुए आप आलिया भट्ट को देख सकते हैं। बहुत से यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

एक व्यक्ति ने कहा कि- शी एज लाइक अ फाइन वाइन। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि- वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तीसरे व्यक्ति ने कहा कि- वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं इस स्टाइल में। चौथे शख्स ने कहा कि- देश में बेस्ट एक्ट्रेस।
आलिया भट्ट और करीना कपूर कॉफी विद करण नाम के टीवी शो के आठवें सीजन में साथ में नज़र आए थे। जिसमें आलिया ने राहा कपूर के बारे में बात भी की थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



