Alia Bhatt की BFF Akansha Ranjan Kapoor इस Director के प्यार में हुई कैद, 6 महीने से कर रही डेट!

Summary :

आलिया भट्ट के बाद अब उनकी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर आकांक्षा रंजन कपूर को भी उनकी लवर बॉय मिल चूका है। एक्ट्रेस पिछले 6 महीने से किसी को डेट कर रही हैं। आपको बता दें, उनका बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर शरण शर्मा हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक नए कपल का खुलासा हो गया है। आलिया भट्ट के बाद अब उनकी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर आकांक्षा रंजन कपूर को भी उनकी लवर बॉय मिल चूका है। आकांक्षा रंजन कपूर हाल ही में फिल्म ‘Monica O My Darling’ में नज़र आई थीं। वहीं, अब वो अपने लव अफेयर को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस इन दिनों किसी को डेट कर रही हैं। उनकी ज़िन्दगी में कोई स्पेशल वन है, जिसके प्यार में इन दिनों वो डूबी हुई हैं। 
दरअसल, पता चला है कि एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर जिसके प्यार में पड़ी हैं वो एक डायरेक्टर है और वो पिछले 6 महीने से उन्हें डेट कर रही हैं। आपको बता दें, उनका बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर शरण शर्मा हैं। अक्सर दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अब दोनों को डेट करते हुए छह महीने बीत चुके हैं। 
यहां तक कि उनके दोस्तों को भी इस रिश्ते के बारे में खबर है और इनका प्यार इस कदर गहरा है कि जब आकांक्षा के सामने शरण के नाम का जिक्र किया जाता है, तो वो बेहद खुश हो जाती हैं। हालांकि, जब एक्ट्रेस से शरण शर्मा संग रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। यानी उड़ रही इन अफवाहों के बीच रूमर्ड कपल ने अभी तक अपने रिश्ते पर पब्लिकली मुहर नहीं लगाई है।
हालांकि इस वैलेंटाइन वीक को इस खबर ने और स्पेशल बना दिया है। ऐसा लग रहा है कि बी-टाउन में फिर से प्यार का मौसम छा गया है। एक और खूबसूरत जोड़ी आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा क्लब में शामिल हो गए हैं, और फैंस उनकी शानदार केमिस्ट्री को देखकर बी-टाउन में एक और फेयरीटेल रोमांस की उम्मीद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा रंजन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने हुमा कुरैशी और राजकुमार राव के साथ काम किया था। वहीं, शरण शर्मा फ़िलहाल ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में बिजी हैं।

Desk Team