OTT पर रिलीज नहीं होगी आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, मेकर्स का बड़ा बयान

Summary :

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी की ओटीटी रिलीज को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है।

संजय लीला भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए जितना समय लगता है, उतना इंतजार करने के लिए तैयार हैं। कई निर्माताओं ने भरी नुकसान से बचने के लिए हालांकि अपनी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन ऐसी सभी अटकलों पर मेकर्स ने पूर्ण विराम लगा दिया है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली फिल्म के लास्ट रिजल्ट से काफी खुश हैं। उन्हें लगता है कि फिल्म जिस तरह के सीन्स और इमोशन्स हैं, उन्हें बड़े पर्दे पर देखा जाए। गंगूबाई काठियावाड़ी उनकी अब तक की सबसे बड़ी और सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। इन्हें किसी भी कीमत पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। मेकर्स ने अब फैसला कर लिया है कि वो इस फिल्म ओटीटी नहीं बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज करेंगे। वो अपनी ऑडियंस को निराश नहीं करना चाहते हैं।
आलिया भट्ट फिल्म में गंगा हरजीवनदास उर्फ गंगुबाई कोठेवाली का किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, हुमा कुरैशी, इमरान हाशमी, सीमा पाहवा और विजय राज जैसे कई किरदार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स इन दिनों फिल्म की नई रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी।
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ मुंबई की माफिया क्‍वीन गंगूबाई काठियावाडी पर आधारित है, जो पहले एक सेक्‍स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्‍ड डॉन बन गई। ये फिल्‍म लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्‍वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इस फिल्म के पहले पोस्‍टर में आलिया का लुक काफी दमदार नजर आया था। 

Desk Team