आलिया भट्ट : एक्ट्रेस आलिया भट्ट जो अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ एक हैल्थी रिलेशनशिप शेयर करती हैं, अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो हमको सिब्लिंग्स गोल्स देते हैं ‘जिगरा’ एक्ट्रेस ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर शाहीन के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हम गले मिलकर सोने वाले लोग हैं, आखिरकार फिर से एक हो गए।”
View this post on Instagram
आलिया भट्ट : तस्वीर में आलिया को अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ गले मिलते देखा जा सकता है। आलिया ने बिना मेकअप के काले रंग का टॉप पहना था और शाहीन ने हल्के नीले रंग का स्वेटर पहना था। जैसे ही अभिनेता ने तस्वीर डाली, प्रशंसकों और इंडस्ट्री से कई लोगों ने कमेंट सेक्शंस में कमैंट्स की बारिश कर दी। एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने कमेंट किया , “बहनें सर्वश्रेष्ठ हैं।”एक फैन ने लिखा, “एलेक्सा प्ले ‘क्यूटीपाई’ ।”एक और यूजर ने कमेंट किया , “बहनें जो हमें सुकून का एहसास कराती हैं।”
View this post on Instagram
आलिया और शाहीन, वेटरन एक्ट्रेस सोनी राजदान और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं। शाहीन अलिअ से उम्र में 4 साल बड़ी हैं।
पिछले साल, नवंबर में, आलिया ने अपनी बहन शाहीन के जन्मदिन पर उनके लिए एक पोएम भी लिखी थी। साथ ही आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन से लेकर अभी तक की तस्वीरों की एक सीरीज भी शेयर की ।
View this post on Instagram
पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ”आप आनंद हैं.. आप प्रकाश हैं, हम कभी-कभार झगड़ सकते हैं, आप धूप हैं, आप हवा हैं, कृपया कृपया हमेशा अपने घुटनों का ख्याल रखें, मैं लेखक नहीं हूं। ..मैं कवि नहीं हूं..मैं सिर्फ आपकी प्यारी बहन हूं और मुझे यकीन है कि आप यह जानती हैं, जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रियतमा।”
आपको बता दें,आलिया और शाहीन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी नहीं चूकतीं।
View this post on Instagram
इस बीच, काम के मोर्चे पर, आलिया अगली बार निर्देशक वासन बाला की अगली फिल्म ‘जिगरा’ में दिखाई देंगी।इसके अलावा उनकी झोली में ‘जी ले जरा’ भी है। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।


Download Android App
Download iOS App



