आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को दस दिन से ज्यादा हो
चुके हैं। यह पॉवर कपल अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं। जहां रणबीर कपूर आर्यन
मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में आलिया के साथ नजर आने
वाले हैं। वहीं आलिया भी अपनी सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर‘ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ के बाद अब हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। शादी
के 10 के दिन बाद मिली इस गुड न्यूज को सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस से उछलने
वाले हैं।
दरअसल, बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम
पर सिनेमा की दुनिया के टॉप इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज कर लिया
है। दुनिया भर के इन टॉप 5 इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट
में बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी नाम शामिल हो गया है, इस लिस्ट में नाम शामिल कराने वालों में आलिया एकमात्र भारतीय और एशियाई
कलाकार बनी हैं। आलिया ने टॉप 5 की इस रैंकिंग में चौथे स्थान पर अपना नाम दर्ज
करवाया है।
बता दें कि इस लिस्ट में लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिकन ऐक्ट्रेस और सिंगर
जेंडाया हैं। वहीं दूसरे नंबर पर टॉम हॉलैंड और तीसरे
नंबर पर विल स्मिथ हैं। जबकि जेनिफर लोपेज, आलिया से नीचे यानी
पांचवे नंबर पर जेनिफर लोपेज हैं। हॉलिवुड के इन टॉप सेलेब्स के बीच अपनी जगह
बनाने वालीं आलिया भट्ट एकमात्र हिंदी फिल्म स्टार हैं। 10 साल के अपने फिल्मी
करियर में आलिया ने बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
आज के दौर में आलिया की गिनती न सिर्फ बॉलिवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली
ऐक्ट्रेसेस में होती है, बल्कि उनके पास फिल्मों और एंडोर्समेंट के भी
ढेरों ऑफर हैं। दूसरी ओर वह जल्द ही हॉलिवुड
डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम ‘हार्ट ऑफ स्टोन‘ है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएंगा। जो की एक इंटरनेशनल
स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया के अलावा गैल गडोट और जेमी डॉरनन भी लीड रोल
में हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम
कहानी‘ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह अहम रोल
में नजर आने वाले है। इसके अलावा उनके पास ‘ब्रह्मास्त्र‘ और ‘डार्लिंग्स‘
भी हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले है जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित है।


Download Android App
Download iOS App







