एक्ट्रेस आलिया भट्ट का करियर इन दिनों बुलंदियों पर है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि वो हॉलीवुड सिनेमा में अपने कदम रखने का फैसला किया है। जी हां, आलिया भट्ट जल्द हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्म वंडर वुमन की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट और फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के एक्टर जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।

बता दें, हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने की जानकारी नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के माध्यम दी है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आलिया भट्ट की तस्वीर साझा कर अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस लेटेस्ट ट्वीट के मुताबिक आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में दिखाई देंगी।

वैसे आलिया भट्ट के हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने को काफी लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी। ऐसे में अब इस खबर कि आधिकारिक पुष्टि हो जाने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। यही नहीं नेटफ्लिक्स इंडिया का ट्वीट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के चाहने वाले इस न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
*Pinches self*
IT’S REALLY HAPPENING!@aliaa08 is all set to star alongside @GalGadot and #JamieDornan in the upcoming Netflix film #HeartOfStone!!! pic.twitter.com/CON9CkD9cF— Netflix India (@NetflixIndia) March 8, 2022
वहीं इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इतना ही नहीं संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपए की ओर दौड़ रही है।

हुसैन जैदी की नॉवेल माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के अलावा विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और सीमा पाहवा भी प्रमुख भूमिका में हैं। वैसे फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया के गंगूबाई अंदाज को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



