Allegations On Tripti Dimri: रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म ‘एनिमल’ के बाद नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। क्योंकि कई लोग उन्हें सॉफ्ट पोर्न गर्ल बता रहा है, तो कोई उनकी तुलना सीधा पॉर्न स्टार से करता दिखाई दे रहा है। अब ऐसा क्यों हो रहा है चलिए उसके पीछे की वजह भी हम आपको बता ही देते हैं।
Tripti Dimri Affair With Directors: क्या डायरेक्टर्स के साथ है तृप्ति डिमरी का अफेयर?

दरअसल साल 2023 में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ अनाउंस की थी। जिसके बाद ये बताया गया था कि उनकी इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर लीड नजर आएंगी। लेकिन फिर बीते साल 24 मई 2025 को संदीप ने अचानक से ये अनाउंस किया कि फिल्म ‘स्पिरिट’ में दीपिका की जगह बौतर लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। बस इसके बाद से ही तृप्ति को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें होने लगी और ये कहा जाने लगा कि वो डायरेक्टर्स के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर के फिल्में ले लेती है। लेकिन ऐसा सच में है या नहीं चलिए आपको बताते हैं।
Deepika Padukone Conflict With Sandeep Reddy: संदीप रेड्डी वांगा के साथ दीपिका का मनमुटाव

सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि आखिर दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म से क्यों निकाला था? रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें कि दीपिका ने ‘स्पिरिट’ के लिए करीब 20 करोड़ रुपये फीस डिमांड की थी। जिसे आगे चलकर उन्होंने और भा ज्यादा बढ़ने को कहा, अगर ऑफिशियल तौर पर बात करें तो दीपिका ने 20 करोड़ का अमाउंट 30-35 करोड़ तक डिमांड करते हुए पहुंचा दिया था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म को जो भी प्रॉफिट होगा, उसमें से उन्हें 10 परसेंट का हिस्सा भी चाहिए। बस इसके बाद से ही संदीप ने दीपिका की इन मांग को ठुकराते हुए तृप्ति को कास्ट कर लिया था। क्योंकि तृप्ति को प्रॉफिट में ना ही कोई हिस्सा चाहिए था और वो बस 4 करोड़ रूपये में फिल्म करने को तैयार भी हो गईं थी।
Allegations On Tripti Dimri: सोशल मीडिया पर चला तृप्ति के खिलाफ कैंपेन?

हालांकि इसके बाद जो हुआ वो वाकई में काफी शॉकिंग था, क्योंकि पूरे सोशल मीडिया पर अचानक से एक्टिवेट हुई दीपिका पादुकोण की पीआर टीम लग गई अपनी क्वीन को डिफेंड करने में और संदीप के साथ साथ तृप्ति का कैरेक्टर असेसिनेट करने में। पर फिर कुछ दिनों बाद ये पता चला कि फिल्म ‘स्पिरिट’ की कहानी एक वेबसाइट पर लीक हो गई है और वो भी शूटिंग शुरू होने से पहले। इसपर संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ये बताया था कि वो जब भी किसी स्टार के साथ काम करते हैं। तो उन्हें ये उम्मीद होती है कि उनके साथ काम करने वाले स्टार्स उनकी किसी भी स्टोरी को लीक ना करें। लेकिन दीपिका ने फिल्म से निकलने के बाद उनकी फिल्म की सारी कहानी लीक कर दी, ऐसा माना जा रहा है।
Sandeep And Tripti Affair: क्या तृप्ति डिमरी और संदीप रिलेशन में थे?

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब तृप्ति डिमरी का नाम संदीप के साथ जोड़ा जा रहा हो, इससे पहले भी फिल्म ‘एनिमल’ के दौरान तृप्ति के साथ संदीप का नाम जोड़ा जा रहा था। हालांकि ऐसा करने से तृप्ति और संदीप के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, लेकिन अगर दीपिका का पीआर ये सबकुछ बस उन्हें डिफेंड करने के लिए कर रहा है, तो ये वाकई में शर्म की बात है।
Read More: Kanika Maheshwari की लाइफ के टर्निंग प्वाइंट से लेकर करियर बनाने तक कैसा रहा एक्ट्रेस का सफर?, जानें


Download Android App
Download iOS App




