साई मांजरेकर से पहले सलमान खान इन 6 अभिनेत्रियों को कर चुके है लांच, कुछ है हिट तो कुछ सुपर फ्लॉप

Summary :

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में व्यस्त है और इस फिल्म से वो साई मांजरेकर में लांच कर रहे है। इससे पहले भी सलमान कई अभिनेत्रियों के मेंटर बनकर उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करा चुके है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री के रॉबिनहुड माने जाते है और इन्होने ना सिर्फ कई सारी ब्लॉक बस्टर फ़िल्में दी है बल्कि कई नए चेहरों को  भी लांच किया है।  इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में व्यस्त है और इस फिल्म से वो साई  में लांच कर रहे है। इससे पहले भी सलमान कई अभिनेत्रियों के मेंटर बनकर उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करा चुके है। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर :
1. साई मांजरेकर : 

साई मांजरेकर फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है और इस फिल्म में वो सलमान खान के यंग किरदार से रोमांस करती नजर आएंगी। 
2. अथिया शेट्टी : 

सलमान खान ने अपने होम प्रोडक्शन में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को भी लांच किया था। साल 2015 में सलमान ने फिल्म हीरो से अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को बॉलीवुड डेब्यू कराया था। 
3. सोनाक्षी सिन्हा : 

साल 2010 में फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था और वो इस सीरीज में लगातार लीड एक्ट्रेस बनी हुई है।
4. डेज़ी शाह :  
साल 2014 में सलमान खान फिल्म ‘जय हो’ में नए चेहरे डेज़ी शाह को बॉलीवुड में लाये थे। 
5. ज़रीन खान : 
ज़रीन खान को 2010 में सलमान खान द्वारा अनिल शर्मा की फिल्म ‘वीर’ में लॉन्च किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सोहेल खान भी थे।
6. भूमिका चावला : 

भूमिका साउथ इंडियन सिनेमा में पहले से एक्टिव थी पर उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम से डेब्यू किया और स्टार बन गयी। 
7.  स्नेहा उल्लाल : 

स्नेहा उल्लाल ने अपनी पहली फिल्म से पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल के तौर पर काफी सुर्खियां बटोरी थी और सलमान खान ने इन्हे फिल्म लकी से बॉलीवुड में लांच किया था। 

Ujjwal Jain