किचन में लड़की बना रही थी टिकटॉक वीडियो, तभी कैमरे में कैद हुई ‘भूत की परछाई’, वीडियो वायरल

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक लड़की इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक लड़की इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही है। इसी दौरान लड़की के पीछे एक पेंटिंग है जिसमें एक परछाई नजर आती है। 
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस वीडियो में कमेंट किए हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रही परछाई को देखकर यूजर्स काफी हैरान रह गए हैं। 
डांस कर रही थी किचन में लड़की
चांस द रैपर गाने पर लड़की इस वीडियो में नाचती हुई दिखाई दे रही है। लड़की के पीछे दीवार पर एक पेंटिंग वीडियो में दिखाई दे रही है और उसी दौरान एक परछाई में उसमें नजर आती है। 

पेंटिग में परछाई जैसे ही यूजर्स को दिखाई दी वैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर tiengerines  नाम के इस यूजर ने पोस्ट किया है। 
ऐसे कमेंट कर रहे हैं यूजर्स 
अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। कई यूजर्स ने कमेंट भी इस वीडियो पर किए हैं। इसी में से एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, अरे ऊपर तो भूत है। 

जबकि कई लोगों ने इस वीडियाे का मजाक भी उड़ाया है और बोल रहे हैं कि भूत जैसा भी कुछ होता है। एक अन्य यूजर ने कहा, ये पीछे से कौन निकला, ये तो घर का मालिक लग रहा है। 
भूत दिख चुका है पालने में
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था उसमें बच्चे के पालने में महिला को भूत दिखाई दिया था। यह घटना अमेरिका के इलिनोइस इलाके की है। 
मैरिट्जा सिबल्स नाम की महिला अपने कमरे में रात को सोने जा रही थीं तभी उन्होंने अपने बच्चे के कमरे का कैमरा देख लिया और उसमें उन्हें पालने में बच्चे के साथ एक भूत सोता हुआ नजर आया। हालांकि उसके बाद पता चला कि एक बच्चे का स्टीकर बिस्मर पर लगा हुआ था जिसकी परछाई भूत जैसी लग रही थी।

Desk Team