जैस्मिन भसीन ने बेहद कम समय में टीवी इंडस्ट्री पर अपना ऐसा जादू चलाया है कि आज उनकी गिनती कामयाब एक्ट्रेसेस की लिस्ट में होती है। अपने शोज और खूबसूरती के अलावा एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद जैस्मिन भसीन की लव लाइफ से पर्दा उठा था जब उनके लव इंटरस्ट अली गोनी ने शो में एंट्री ली थी।

शुरू-शुरू में ये दोनों दुनिया के सामने अपना रिश्ता कुबूल करने से हिचके थे। मगर शो के अंत तक सबको यकीन आ गया था कि ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में कैद हैं। वहीं, अब तो ये कपल खुलेआम एक-दूसरे पर प्यार लुटाता है। वहीं, हाल ही में जैस्मिन भसीन ने अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे के पहले वो बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ इटली घूमने गई थीं।

वहीं, अली ने अपनी लेडी लव के लिए बर्थडे के खास मौके पर जम्मू-कश्मीर में एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी रखी थी। वो एक्ट्रेस को इटली से ये कहकर जम्मू ले गए कि ईद की वजह से वो उनका बर्थडे नहीं मना सकते। आपको बता दें, अब हाल ही में जैस्मिन और अली ने यूट्यूब पर अपना लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है।

इस व्लॉग की शुरुआत में देखें तो कपल एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहा है। इस दौरान जैस्मिन से एक बड़ी भूल हो गई थी। उन्होंने 27 जून की बजाय 27 जुलाई की बुकिंग कर दी थी। जिसके बाद दोनों ने वहां से तुरंत फ्लाइट पकड़ी और जम्मू आ गए।
जम्मू पहुंचते ही अली गोनी ज्वेलरी शॉप गए और जैस्मिन के लिए एक डायमंड रिंग खरीदी और घर जाकर उन्हें वो रिंग दी। ये खास रिंग देखकर जैस्मिन भी हैरान रह गईं। उन्हें वो रिंग काफी पसंद आई जिसके बाद अली ने उन्हें वो सरप्राइज दिया जिसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रहे थे। दरअसल, जैस्मिन के बर्थडे के लिए अली ने घर पर पार्टी रखी थी। जैस्मिन ये सरप्राइज देखकर वाकई इमोशनल हो गईं।


Download Android App
Download iOS App



