बॉलीवुड एक्ट्रेस
उर्वशी रौतेला अपनी बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। भले ही
अदाकारा कम फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई
कमी नहीं हैं। उर्वशी आए दिन अपने नए अवतार से फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं
इस बार भी वह ऐसा ही कुछ करती नजर आ रही हैं।
उर्वशी इन दिनों
ऑस्ट्रेलिया में हैं जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की
है जिनमें वो अपने ट्रेडिशनल लुक
में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने ग्रीन कलर का प्रीटिंड लहंगा पहन रखा है जिसमें
वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं इसी के साथ उनके हाथ में मैचिंग डांडिया और हैंड बैग
दिख रहा है। उर्वशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
उर्वशी की तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं।
अदाकारा ने अपनी इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “कैसे भुला दू उसको, मौत इंसानों को आती है यादों को नहीं…” वहीं आगे से ब्रोकन हार्ट इमोजी भी बनाया है।
उर्वशी का कैप्शन देखकर लग रहा है जैसे अदाकारा ने ये कैप्शन किसी को याद करते हुए
लिखा है।
बता दे कि पिछले काफी वक्त से उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ
जोड़ा जा रहा है जिसे लेकर वह आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में फैंस
उनके इस कैप्शन को भी लव लाइफ से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि ऋषभ की वजह से कई
बार एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस पोस्ट पर कई सारे यूजर्स
कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘मैम हम आपके साथ
हैं आरपी भैया को मन लेंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसलिए तो ऑस्ट्रेलिया गई हो यादें मिटाने।’ एक ने लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया मैच
में फिर मिलेंगे।’ एक अन्य ने लिखा, ‘दीदी साफ साफ कहो ना , ये दो तीन सैड शायरी वाली
पोस्ट अपलोड करके क्या कहना चाहता हो।’ ऐसे ही बाकि
यूजर्स ने उर्वशी का मजाक उड़ाते हुए कॉमेंट किए हैं।


Download Android App
Download iOS App







