श्रेयस का शतक, भारतीय टीम ने की वापसी, कल का मुकाबला होने वाला है रोमांचक

Summary :

उन्होंने 30 रन की एक सुलझी हुई पारी खेली और श्रेयस के साथ मिलकर लक्ष्य प्राप्त किया. वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजी की बात करें तो उसमें भी भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा. गेंदबाजी का कमान संभाल रहे मोहम्मद सिराज ने अपने पूरे 10 ओवर में 1 मेडन फैंकते हुए 38 रन ही लुटाए और विपक्षी टीमों के 3 विकेट चटकाए.

कल भारतीय टीम ने वापसी करते हुए 7 विकेट से मुकाबला को जीत लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. रांची के लोकल बॉय इशान किशन और इफॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी और साझेदारी के बदौलत मुकाबला एकतरफा हो गया और भारत आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ईशान किशन ने 93 रन की शानदार पारी खेली फिर अंत में आकर थोड़ा जल्दबाजी कर दिए और लंबे शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर रिजा हेनरिक्स को कैच दे बैठे. वहीं उनके साथी श्रेयस अय्यर ने लाजवाब खेल का प्रदर्शन किया और नाबाद 113 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. श्रेयस और ईशान के बीच 161 रन की साझेदारी हुई और जब 209 के स्कोर पर ईशान आउट हुए, तभी लग गया था कि भारत जीत का आधा रास्ता तय कर चुका है, जिसको पूरा करने के लिए उनके जगह पर उतरे संजू सैमसन,जो कि पहले वनडे में भारत की तरफ से अंतिम तक प्रयास किया था, मगर सफल नहीं हो पाए थे, और 83 रन की नाबाद पारी खेली थी. 
उन्होंने 30 रन की एक सुलझी हुई पारी खेली और श्रेयस के साथ मिलकर लक्ष्य प्राप्त किया. वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजी की बात करें तो उसमें भी भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा. गेंदबाजी का कमान संभाल रहे मोहम्मद सिराज ने अपने पूरे 10 ओवर में 1 मेडन फैंकते हुए 38 रन ही लुटाए और विपक्षी टीमों के 3 विकेट चटकाए. वहीं उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने अपनी टीम के लिए 1-1 विकेट चटकाए. भारत की तरफ से आवेश खान एकमात्र गेंदबाज रहे, जिन्हें एक भी विकेट नहीं मिला पर उन्होंने मात्र 5 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 7 ओवर में सिर्फ 35 रन ही दिए. 
देखा जाए तो भारत कल के मुकाबले में सिर्फ टॉस हारा, बाकि क्रिकेट के हर डिपार्टमेंट जीत मिली. पर हम ये भी कह सकते है कि भारतीय टीम टॉस जीतकर जो पहले करना चाहती थी, उसने वही किया. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि भारतीय वनडे टीम के कप्तान शिखर धवन ने मुकाबले को जीतने के बाद जब पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में बात की, तब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज को मजाकिया अंदाज में कहा कि धन्यवाद केशव, जो आपने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. तो इस बात से साफ होता है कि शिखर अगर टॉस जीतते, तो वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते. 
हालांकि सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुका है, अब अगला मुकाबला कल यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा, हालांकि मौसम आजकल दिल्ली का कुछ ठीक नहीं है, बारिश मैच में बाधा डाल सकती है, पर उम्मीद यही रहेगी कि निर्णायक मुकाबला निर्णायक तरीके का हो.

Desk Team