बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों खबरें आई थी कि तारा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। इसी बीच तारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसने एक बार फिर अदाकारा को सुर्खियों में ला दिया है। सामने आई तस्वीरों में तारा कैंडल लाइट डिनर करती दिख रही हैं।
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम हैंडल पर कैंडल लाइट डिनर डेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के सामने एक कैंडल जली हुई है और उसकी लाइट उनके चेहरे पर पड़ रही है जिससे उनका चेहरा काफी चमक रहा है। फोटो में तारा सुतारिया अपने एक गाल पर हाथ रखकर कैमरे में देखकर पोज देती दिख रही हैं।
तारा ने इन फोटो पर कैप्शन देते हुए नेट किंग कोल के फेमस सॉन्ग ‘द वेरी थॉट ऑफ यू’ की लाइन लिखी हैं कि “मैंने केवल आपके बारे में सोचा और मैं छोटी-छोटी चीजें भूल गई। मैं दिन में सपने देखते हुए जी रही हूं। हां मैं एक राजा की तरह काफी खुश हूं। भले ही ये खराब लगे लेकिन मेरे लिए ये सब कुछ है।” इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि आदर जैन के बाद किसके साथ डिनर डेट पर गई हैं।

हालांकि इंस्टा पोस्ट में तारा सुतारिया ने इस बात का खुलासा नहीं किया है लेकिन इंस्टा स्टोरी में तारा ने बताया है कि वह अपनी दोस्त श्रद्धा इंदर मेहता के इस खास डिनर डेट पर आईं हैं। वैसे बता दें कि एक वक्त ऐसा था तारा और आदर जैन को बी-टाउन का सबसे लविंग कपल कहा जाता था। तारा और आदर हर मौके पर एक साथ स्पॉट किए जाते थे। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि तारा और आदर शादी करने वाले हैं मगर इसी बीच उनकी ब्रेकअप की खबरों ने सब पर विराम लगा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



