नई दिल्ली:बॉलीवुड के मिस्टर पर फेक्शनिस्ट आमिर खान का कहना है कि वह सोशल मीडिया से नहीं फिल्मों के जरिये अपने प्रशंसकों से अधिक जुड़े रहे हैं। महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ से न केवल भारतीय दर्शकों बल्कि सरहद पार चीनी नागरिकों को भी आमिर खान ने अपना प्रशंसक बना दिया है।
ट्विटर के समान चीन में सोशल मीडिया साइट वीबो पर वह सबसे अधिक लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। आमिर का मानना है कि वह सोशल मीडिया से अधिक अपनी फिल्मों के जरिए प्रशंसकों के साथ संपर्क में रहते हैं। आमिर ने कहा कि वह अधिक मिलनसार व्यक्ति नहीं हैं।

ऐसे में देखा जाए, तो मैं अधिक मिलनसार व्यक्ति नहीं हूं। इसलिए, मैं सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहता हूं और मुझे नहीं लगता कि मेरी ये आदत बदलेगी।’ फिल्म दंगल पांच मई को चीन के 7,000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई थी और इसने 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली।
आमिर ने कहा,’हमारी आशा थी कि इस फिल्म से चीन के दर्शक खुद को जोड़ पाएं, लेकिन यह इस प्रकार की सफलता हासिल करेगी। इसका हमें अंदाजा नहीं था। हम हैरान थे। चीन के दर्शक भावुक रूप से इस फिल्म से जुड़े हैं। इस फिल्म को देखकर कई लोगों ने अपने माता-पिता से बात की और रोए भी। यह काफी भावुक प्रतिक्रिया है। यही कारण है कि फिल्म ने इतनी सफलता हासिल की।’
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App




