अमीषा पटेल पर लगा 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब..

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीशा पटेल पर करोड़ों रुपए की धोखधाड़ी का आरोप लगा है। झारखंड के रहने वाले एक शख्स ने उनर पर आरोप लगाया है कि अमीषा ने फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए लिए और फिल्म नहीं बनाई। इस मामले के सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों भारी मुसीबत में नजर आ रही हैं दरअसल एक्ट्रेस अमीषा पटेल कानूनी पेंच में फंस गई हैं। उन पर करोड़ों रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस धोखाधड़ी के मामले में दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।  दरअसल झारखंड के रहने वाले एक शख्स ने उनर पर आरोप लगाया है कि अमीषा ने फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए लिए और फिल्म नहीं बनाई। इस मामले के सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई। 
इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जज आनंद सेन ने की थी। जज ने इस मामले की सुनवाई अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की और अन्य पक्षों के वकीलों ने भी अपने घरों से सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखा। बता दें कि अमीषा पटेल की कंपनी पर फिल्म बनाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। 
अमीषा पटेल के खिलाफ पहले निचली अदालत में याचिका दायर की गई थी, जिसमें उन्हें राहत मिल गई थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी और हाईकोर्ट में मामला दर्ज किया। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जज आनंद सेन ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने के बारे में कहा और दो हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा। 
हाईकोर्ट ने अमीषा पटेल की अंतरिम राहत को जारी रखा है और उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाई है। बता दें कि साल 2017 में अमीषा पटेल की अजय कुमार सिंह नाम के शख्स से मुलाकात हुई थी। एक्ट्रेस ने उन्हें फिल्मों में पैसा लगाने का ऑफर दिया। अमीषा ने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट ‘देसी मैजिक’ नाम की फिल्म बना रही हैं। अजय ने इसके लिए ढाई करोड़ रुपए अमीषा पटेल के खाते में भेजे। 
इसके बाद किसी कारणवश फिल्म नहीं बन पाई और अजय सिंह ने अपने पैसे वापिस मांगे। अमीषा ने उन्हें चेक तो दिया, लेकिन ये चेक बाउंस हो गया। इसके बाद अजय सिंह ने कोर्ट में अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

Desk Team