अमिताभ बच्चन को इस वजह से करवानी पड़ी सर्जरी, जानें कब लौट रहे हैं बिग बी अपने घर

Summary :

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने को लेकर फैन्स काफी परेशान थे। बता दें कि उनकी सर्जरी हो गई है और आज सोमवार को वह घर लौट रहे हैं।

बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कल रविवार को अपनी एक तस्वीर शेयर कर हिंट दिया था कि उनकी सर्जरी होने वाली है, जिसके बाद से उनके फैन्स काफी परेशान दिखे। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की सर्जरी हो चुकी है और आज सोमवार को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।
हालांकि बिग बी ने ये नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है और किस बात की सर्चरी करानी पड़ी। लेकिन अपने फेवरेट एक्टर की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आती ही फैंस को धक्का लग गया और लोग अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे। लेकिन अब अमिताभ के ही एक दोस्त ने इन कयासों पर विराम लगाते हुए बता दिया है कि बिग बी को ऐसा क्या हुआ है जिस वजह से उन्हीं सर्जरी से जाना पड़ेगा।

बिग बी की हेल्थ से जुड़ी जो नई जानकारी सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस को थोड़ी राहत मिल सकती है।  रिपोर्ट के मुताबिक आंख में मोतियाबिंद की शिकायत होने के चलते अमिताभ को एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी। बिग बी के ख़ास दोस्त ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया, ‘घबराने की बात नहीं है ऐसा कुछ मेजर नहीं था। उनकी आंख में से मोतियाबिंद निकालने के लिए लेज़र सर्जरी की गई थी। वो 24 घंटे में घर आ जाएंगे।
अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस सर्जरी की तरफ इशारा किया था, जिसके बाद से उनके फैन्स की चिंता बढ़ गई थी। बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में भी लिखा है कि उनकी तबीयत काफी खराब है और उन्हें सर्जरी की जरूरत है। अपने ब्लॉग पोस्ट में केवल एक लाइन में अमिताभ ने लिखा, ‘मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…कुछ नहीं लिख सकता।’ इस पोस्ट को देखने के बाद अमिताभ के फैन्स बेहद परेशान हो गए हैं।  आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं। वर्कफ्रेंट की बात करें तो इन दिनों अमिताभ अपनी कई फिल्मों लेकर सुर्खियों में हैं। 

Desk Team