बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर खबरों में बने रहते है। वो कभी- कभी अपनी लाइफ को लेकर और खासकर अपने परिवार को लेकर ऐसे खुलासे कर देते है जिसके बाद सबका ध्यान बस उन्ही की ओर खींचा चला जाता है। वह कई मौकों पर अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे करते रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें अपने दोनों बच्चे अभिषेक और श्वेता बच्चन को बचपन में ज्यादा समय न देने पर काफी दुख होता है। बिग बी के अनुसार बचपन में वह अपने बच्चों से ज्यादातर समय दूर रहे थे।

यह बात अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पित 13 में कही है। उनके इस शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स और सितारे नजर आते रहते हैं। इस शो में मौजूद कंटेस्टेट्स से बात करते हुए अमिताभ बच्चन अपनी निजी जिंदगी के बार में भी खुलासे करते रहते हैं। अब बच्चों को बचपन में ठीक से समय न दे पाने में बिग बी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि जब वह सुबह काम पर जा रहे होते थे तो बच्चे सो रहे होते थे और जब अमिताभ बच्चन वापस काम से घर आते थे तो तब भी अभिषेक और श्वेता सोते हुए मिलते थे। ऐसे में वह अपने बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे।

अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘वह हमको हमेशा एक दुख रहा है कि सुबह जब जा रहे होते थे काम पर, तो वो सो रहे होते थे। वापस आते थे तो फिर सो रहे होते थे क्योंकि देर रात वापस आते थे। तो वो थोड़ा सा कष्ट हुआ लेकिन अब सब जिम्मेदार हो गए हैं।’

अमिताभ बच्चन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दे, अमिताभ बच्चन अपने परिवार से बेहद प्यार करते है। वही अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति कई सालों से फैंस के बीच छाया हुआ है। केबीसी के होस्ट के तौर पर फैंस अमिताभ बच्चन को काफी पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो अमिताभ की कई फिल्में लाइन में हैं। इनमें झुंड, ब्रह्मास्त्र और गुडबाय जैसी फिल्में शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



