बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं, साथ ही अभिनेता फैंस के साथ अपनी कुछ दिल की बात शेयर करते रहते हैं। इन दिनों देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के चलते और बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिग बी ने देशवासियों का हौसला बढ़ने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने देशभर में परेशान लोगों के लिए एक कविता शेयर किया है। जिसमें वह लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि यह मुश्किल से भरा समय गुजर जाएगा। बस हमें एक साथ खड़े होकर पूरी ताकत के साथ इस बीमारी से लड़ना है।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन लोगों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक मदद भी पहुंचा रहे हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिये कोरोना वॉरियर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं। दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक मशहूर कविता, बड़े जोशीले अंदाज में पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में वीडियो में अमिताभ काले रंग के कपडे पहने जोश में नजर आ रहे हैं और इस कविता का पाठ करते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर। तू सबसे पहला वार कर। अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग। सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर। रुके न तू थके न तू, झुके न तू थमे न तू, सदा चले थके न तू, रुके न तू झुके न तू… ये शब्द मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और लोगों का मनोबल बढ़ाया था। ये कविता उन्होंने उस समय लिखी थी, जब देश कई सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था। बिग बी वीडियो के कैप्शन में लिखते हैं, ‘हम लड़ेंगे…एक साथ आओ…हम जीतेंगे!
T 3901 – WE FIGHT .. come together .. WE WILL WIN !!️ pic.twitter.com/KxkYKX8O9f
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 11, 2021
अमिताभ बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लोग उनके मोटिवेशन कविता की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में बिग बी ने कोरोना से भारत की लड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया था। उन्होंने दिल्ली के सिख गुरुद्वारे में 2 करोड़ और ऑक्सीजन सिलेंडर दान किए हैं।

अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट
अमिताभ बच्चन के की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘चेहरे’, ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिल्मों के अलावा एक बार फिर अमिताभ को छोटे पर्दे के मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भी 13वां सीजन में देखा जाएगा। इस शो का रजिस्टेशन शुरू हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



