टीवी का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सालों से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। इस शो को हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। साथ ही वह कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार खेल खेलते हैं और साथ ही उनके साथ खूब सारी मस्ती भी करते हैं। खास बात इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बड़े लोगों का नहीं बल्कि चाइल्ड स्पेशल चल रहा है, जिसमें बच्चे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना कर रहे हैं। खेल के बीच बच्चे ही मजेदार सवाल करते दिख रहे हैं जिससे बिग बी की बोलती बंद हो रही है।

क्या हुआ शो में?
दरअसल ऐसा ही कुछ 9 साल के अरुणोदय शर्मा ने किया। हिमाचल प्रदेश का ये छोटा बच्चा सुपरस्टार के साथ केबीसी खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच नन्हे अरुणोदय की बातें सुनकर खुद बिग बी गेम खेलने से इनकार कर देते हैं। बता दें, इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें अरुणोदय शर्मा महानायक अमिताभ बच्चन की नकल उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका अंदाज देखकर खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे है इस वीडियो में देखा जा सकता है अरुणोदय अमिताभ बच्चन के स्टाइल में कहते हैं ‘अगर आपने बी ऑप्शन सेलेक्ट किया होता तो आप गलत होते, अगर आपने D किया होते तो भी आप गलत होते लेकिन आपने अगर C ऑप्शन चुना होता तो… ये क्या कर दिया मान्यवर आपने?’ अरुणोदय का ये स्टाइल देखकर बिग बी खामोश हो जाते हैं।
वहीं इस छोटे से बच्चे की एक्टिंग देख बिग बी कहते हैं, ‘मैं नहीं खेल रहा हूं आपके साथ भाईसाब।’ इस पर अरुणोदय कहते हैं, ‘ऐसा न बोलिए सर। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट से लेकर यहां तक का मेरा सफर बर्बाद हो जाएगा।’ अरुणोदय की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

बता दें इस वीडियो को एक टीवी चैनल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘केबीसी 13 के मंच पर अरुणोदय शर्मा ने की अमिताभ बच्चन की नकल, जिसे देखने के बाद आ गई सभी के चेहरे पर हंसी, इस फनी मोमेंट को जरूर देखिएगा। वैसे जहां तक है ये एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



