भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का नाम पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ हैं। कभी उनकी बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो कभी शादी की। एक्ट्रेस लगातार लाइम लाइट में बनी हुई हैं। अब खबर आई है कि आम्रपाली दुबे निरहुआ का दिल तोड़कर किसी और से शादी कर ली हैं। अब इंटरनेट पर उनकी नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आम्रपाली दुल्हन के लिबास में नज़र आ रही हैं।

इतना ही नहीं उनके साथ अरविंद अकेला कल्लू भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि आम्रपाली ने अरविंद अकेला कल्लू से शादी रचा ली है। आपको बता दें, ये वायरल तस्वीरें देखने के बाद फैंस को जोर का झटका लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल आम्रपाली दुबे की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दुल्हन के जोड़े में शादी के मंडप में खड़ी हैं। वहीं, अरविंद अकेला कल्लू आम्रपाली को पीछे से पकड़कर फेरे की एक रस्म को पूरा करते नज़र आ रहे हैं।

ये फोटो दोनों की शादी की लग रही है, जिसे देखने के बाद भोजपुरी सिनेमा के फैंस भी हैरान हैं। कुछ लोगों का तो कहना है कि अब निरहुआ का क्या होगा? लेकिन आपको इस वायरल तस्वीर की सच्चाई पता लगेगी तो आपकी सारी परेशानी और चिंता दूर हो जाएगी। दरअसल, ये तस्वीर आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘शादी मुबारक’ की है।

आपको बता दें, हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक ग्रैजुएट जिला टॉपर की भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू 10वीं फेल शख्स का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की शादी हो जाती है लेकिन बाद में आम्रपाली को पता चलता है कि उनके पति 10वीं फेल हैं, जिसपर काफी बवाल होता है।

वहीं, बात अगर आम्रपाली दुबे की रियल लाइफ की करें तो एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है। ये सिर्फ उनकी फिल्म का एक पोस्टर है। आपको बता दें, उनकी फिल्म ‘शादी मुबारक’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वैसे अकसर एक्ट्रेस का नाम लोग निरहुआ से जोड़ते रहते हैं। हालांकि इन दोनों ने कई बार ये कहा है कि वे बस अच्छे दोस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



