आखिर कौन है वो शख्स जिसने Bollywood एक्ट्रेस Amrita Rao पर किया था काला जादू?

Summary :

Amrita Rao on Black Magic: बॉलीवुड में अक्सर ‘काले जादू’ और ‘वशीकरण’ जैसी चीज़ों के चर्चे सुनने को मिलते हैं. हालांकि, ज्यादातर सितारे इन बातों को अंधविश्वास मानते हैं और इस तरह की चीज़ों पर यकीन नहीं करते. लेकिन अब हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) ने ब्लैक मैजिक को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. अमृता राव ने क्या कहा बता दें, हाल ही में अमृता राव (Amrita Rao) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी ज़िंदगी के कई अनकहे किस्से साझा किए. बातचीत के दौरान जब उनसे ब्लैक मैजिक यानी…

Amrita Rao on Black Magic: बॉलीवुड में अक्सर ‘काले जादू’ और ‘वशीकरण’ जैसी चीज़ों के चर्चे सुनने को मिलते हैं. हालांकि, ज्यादातर सितारे इन बातों को अंधविश्वास मानते हैं और इस तरह की चीज़ों पर यकीन नहीं करते. लेकिन अब हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) ने ब्लैक मैजिक को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

अमृता राव ने क्या कहा

बता दें, हाल ही में अमृता राव (Amrita Rao) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी ज़िंदगी के कई अनकहे किस्से साझा किए. बातचीत के दौरान जब उनसे ब्लैक मैजिक यानी काले जादू के बारे में पूछा, तो शुरुआत में एक्ट्रेस इस सवाल को सुनकर मुस्कुराईं और बोलीं कि “लोग ऐसा सवाल क्यों पूछते हैं?” इस पर उन्हें सामने से जवाब मिला कि अक्सर “साफ दिल वाले लोग ही डार्क एनर्जी या ब्लैक मैजिक जैसी चीजों से इफ़ेक्ट होते हैं.”

black magic

इस बातचीत के दौरान अमृता (Amrita Rao) ने अपनी एक पर्सनल लाइफ के बारे में शेयर करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वो अपने गुरु से मिलने गई थीं. उस मुलाकात के एक-दो दिन बाद उनके गुरु ने उनकी मां से कहा कि “आपकी बेटी पर वशीकरण किया गया है.” यह सुनकर अमृता और उनकी मां दोनों हैरान रह गईं.

“ऐसी बातों पर विश्वास नहीं”

अमृता (Amrita Rao) ने बताया कि उस समय तक वह ऐसी बातों पर बिल्कुल विश्वास नहीं करती थीं. लेकिन जब उनके गुरु ने यह बात कही, तो उन्होंने उसे हल्के में नहीं लिया. एक्ट्रेस ने कहा, “अगर ये बात कोई और कहता तो शायद मैं कभी भरोसा नहीं करती, लेकिन मेरे गुरु बहुत जेनुइन इंसान हैं. उन्होंने हमेशा सच कहा है. इसलिए मुझे लगा कि शायद सच में मेरे साथ कुछ ऐसा हो रहा है.”

amrita rao

अमृता ने आगे बताया कि उस दौर में उनकी जिंदगी में कई अजीब चीज़ें होने लगी थीं. उन्होंने कहा, “एक वक्त ऐसा आया जब मैंने एक साथ तीन बड़ी फिल्में साइन की थीं. तीनों ही बड़े बैनर की थीं और मैं बहुत एक्साइटेड थी. मैंने साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था. लेकिन कुछ महीनों के अंदर ही तीनों फिल्में बंद हो गईं. न शूटिंग शुरू हुई, न रिलीज़ तक बात पहुंची. मुझे अमाउंट भी वापस करना पड़ा.”

“ब्लैक मैजिक हो रहा”

अमृता (Amrita Rao) ने बताया कि यह उनके लिए बहुत शॉकिंग था, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में ऐसा फेज़ कभी नहीं देखा था. उन्होंने कहा, “उस वक्त मुझे लगा कि कुछ निगेटिव चीजें मेरे आसपास हो रही हैं. हो सकता है कि वो ब्लैक मैजिक न रहा हो, लेकिन एनर्जी ज़रूर ऐसी थी जो मेरे लिए सही नहीं थी.”

black magic in bollywood

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने हमेशा पॉजिटिविटी पर विश्वास किया है और यही वजह है कि उन्होंने कभी ऐसी बातों को तवज्जो नहीं दी. लेकिन उस समय जो चीज़ें उनके साथ हुईं, उसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा, “मैंने दूसरों के साथ ऐसी बातें सुनी थीं, लेकिन जब खुद के साथ हुआ, तो यकीन करना मुश्किल था.” अमृता राव का यह खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग उनके इस अनुभव पर अपनी राय दे रहे हैं सामने रख रहे है. कुछ इसे कर्म का खेल बता रहे हैं, तो कुछ इसे ब्लैक मैजिक से जोड़ रहे हैं.

amrita rao vivah movie

फिल्मों से है दूर

बता दें, अमृता राव (Amrita Rao) ने फिल्म इश्क-विश्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और विवाह, मैं हूं ना, मस्ती और जॉली एलएलबी जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में पहचान बनाई. हालांकि, बीते कुछ सालों में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब वे अपने परिवार और यूट्यूब चैनल पर फोकस कर रही हैं. उनके इस खुलासे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्लैमर वर्ल्ड के पीछे भी सितारों की जिंदगी में रहस्य और उतार-चढ़ाव की कमी नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Latest Bridal Mehndi designs 2025: बनने जा रही है दुल्हन ये मेहंदी डिजाइन देंगे परफेक्ट लुक, सब करेंगे तारीफ

Yashika Jandwani