सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Amulya Rattan हुईं बुरी तरह ट्रोल, Civic Sense पर उठे सवाल- जानें क्या है पूरा मामला

Amulya Rattan Controversy

Amulya Rattan Controversy: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी इंफ्लुएंसर की वीडियो वायरल होती रहती है. कुछ वीडियोज समाज में अच्छा संदेश पहुंचाने को लेकर, तो कुछ वीडियोज बस ऐसे ही मस्ती भरे पलों को लोगों तक पहुंचाने के लिए वायरल होती हैं, लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रही है वो कोई संदेश पहुंचाने या मस्ती भरे पलों को शेयर करने वाली नहीं, बल्कि सीविक सेंस को लेकर बनाई गई है. जिसे जानी मानी इंफ्लुएंसर अमूल्या रतन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला.

Amulya Rattan Viral Video: क्यों हुई इंफ्लुएंसर ट्रोल

Amulya Rattan Controversy
Amulya Rattan Controversy (Source: Social Media)

दरअसल अमूल्या ने एक व्यक्ति पर अपना वीडियो खराब करने का आरोप लगाया है, लेकिन उनके इस आरोप के बाद अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वीडियो में कंटेंट क्रिएटर अमूल्या रतन को एक पब्लिक रोड पर खुद का फिटनेस चेक करते हुए देखा जा सकता है.

लेकिन इतने में ही एक आदमी उनके पीछे से फोन पर बात करते हुए निकल रहा होता है, तो इतने में अमूल्या अपनी वीडियो रोक कर कहती है- “बिल्कुल भी अक्ल नहीं है। कोई वीडियो बना रहा है, बीच में आ जाओ। सीविक सेंस कहाँ है? और न ही सॉरी बोला, मुझसे गलती हो गई, कुछ नहीं. ऐसे ही कोई भी बीच में आ जाता हैं. मुझे इन छोटी-छोटी बातों से चिढ़ होती है”.

Amulya Rattan Video: क्या है पूरा मामला

ऐसे में अब कई लोग वीडियो में कंटेंट क्रिएटर अमूल्या रतन की इस हरकत को देखते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. क्योंकि लोगों का कहना है कि एक आदमी उनके पीछे से दूसरी तरफ चला गया, तो क्या पता उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा न हो कि वो वीडियो बना रही है और वो अपनी पर्सनल लाइफ में किसी और वजह से परेशान हो.

Amulya Rattan Controversy: लोगों ने क्या दिए रिएक्शन

Amulya Rattan Controversy
Amulya Rattan Controversy (Source: Social Media)

इसके अलावा भी अमूल्या के वीडियो को X पर शेयर करते हुए एक यूजर ने छोटा सा नोट लिखा कि, “ये इन्फ्लुएंसर क्या सोचते हैं कि हर पब्लिक प्लेस उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी है? इस लड़की की हिम्मत तो देखो, जो वहां से गुजर रहे व्यक्ति पर दोष मढ़ रही है, जिसने उसे देखा तक नहीं. अगली बार, पूरी सड़क बंद कर दी जाएगी ताकि वह अपना ‘फिट चेक’ रिकॉर्ड कर सके”. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इंफ्लुएंसर के वीडियो पर अपना रिएक्शन शेयर किया. एक यूजर ने तो यहा तक लिखा कि, “उस आदमी को आगे से चलना चाहिए था, पीछे से नहीं. ये लोग बिल्कुल ही निकम्मे हैं”.

आपको बता दें कि आजकल के डिडिटल समय में अमूल्या जैसे कई इंफ्लुएंसर है, जो कि खुद की वीडियो बनाने के लिए पब्लिक प्लेस में फोन का कैमरा ऑन कर के रिकॉर्ड करना शुरू कर देते हैं. लेकिन अगर असल मायनों में सीविक सेंस की बात की जाए, तो ऐसे इंफ्लुएंसर के अंदर इसकी कमी देखने को मिलती है. तो ऐसे में हर किसी को ये बात समझनी चाहिए कि कोई भी पब्लिक प्लेस किसी की पर्सनल प्रॉप्रटी नहीं है.

Read More: Anupama मारेगी खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी, क्या रजनी की चाल को पराग कर पाएगा नाकाम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।