Anupama Spoiler 23 Jan: स्टार प्लस और जीयो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी कहानी का वजह से हमेशा चर्चा में बना रहता है. खास तौर पर इस सीरियल में आने वाले ट्विस्ट और टर्न लोगों को काफी एंटरटेन करते हैं. ऐसे में अब जल्द ही आपको सीरियल में देखने को मिलगा कि किस तरह अनुपमा की जान खतरे में पड़ने वाली है. बताया जा रहा है कि रजनी अनुपमा की जान लेने की कोशिश करेगी, ऐसे में पराग की ओर से भी एक कदम उठाया जाएगा और वो कदम क्या होगा ये देखना बेहद ही दिलचस्प है.
Anupama Spoiler: अपनी पक्की सहली से लड़ेगी अनुपमा

सीरियल अनुपमा (Anupama) में अनुपमा अब आग बबुला हो चुकी है. क्योंकि उसको ये बात समझ आ चुका है कि रजनी उसका कभी भला नहीं चाह सकती. यही वजह है जो अनुपमा ने अपनी ही पक्की सहेली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा कि, अनुपमा जैसे ही रजनी के घर से आती है वैसे ही चॉल के लोग उस पर भड़क जाते हैं. लोग अनुपमा को चॉल से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जस्सी और सरिता ताई अनुपमा को सपोर्ट करती हैं.
Anupama Spoiler 23 January 2026 Spoiler: सड़क पर रहने के लिए मजबूर होगी अनुपमा

लेकिन जस्सी और सरिता ताई के होने पर भी अनुपमा खुद के आत्मसम्मान के लिए सड़क पर रहने के लिए मजबूर हो जाती है. ऐसे में अनुपमा को इस हालत में देखने के बाद राही और प्रेम उसपर तरस खाने लगते हैं. हालांकि ऐसी सिचुएशन में भी अनुपमा सबसे ये दावा करती है कि वो हर हालत में चॉल को बचाकर ही रहेगी. वहीं रजनी को भी अनुपमा की चाल की भनक लग जाती है, ऐसे रजनी की हर शातिर प्लीनिंग को रोकने के लिए अनुपमा भी एक प्लान बनाएगी. हालांकि अनुपमा का ये प्लान उस पर ही भारी पड़ने वाला है.
Anupama Spoiler 23 Jan:अनुपमा का कत्ल करवाएगी रजनी

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुपमा पुलिस में रजनी के खिलाफ शिकायत लिखवाने की कोशिश करेगी. लेकिन सबूत न होने की वजह से पुलिसवाले अनुपमा को भाव नहीं देंगे. लेकिन इसके बाद अनुपमा और रजनी के बीच फिर से बहुत बड़ी बहस होनी शुरू हो जाएगी. इस दौरान अनुपमा दावा करेगी कि वो हर हालत में चॉल को टूटने नहीं देगी.
ऐसे में अनुपमा की इस बात को सुनकर रजनी के भी कान खड़े हो जाएंगे और वो अनुपमा को अपने रास्ते से हटाने के लिए गुंडे हायर करेगी और वो गुंडे अनुपमा पर अचानक से हमला कर देंगे. लेकिन अनुपमा को इस बात की भनक तक नही लग पाएगी कि उसके खिलाफ गुंडो को भेजा किसने है.
Anupama Spoiler: पराग करने वाला है अनुपमा की मदद

गुंडो के हमला करते ही पराग भागते हुए अनुपमा के पास पहुंच जाएगा. पराग अपनी जान पर खेलकर अनुपमा की मदद करने वाला है. फिर इसके बाद वो अनुपमा को अस्पताल लेकर जाएगा और मौत से जंग लड़ने के बाद अनुपमा जल्द ही ठीक हो जाएगी. इस दौरान बाकी के लोगों को इस बात पर यकीन ही नही हो पाएगा कि अनुपमा जैसी औरत पर कोई हमला कर सकता है. हालांकि इतना सब होने के बाद भी अनुपमा रजनी के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन अनुपमा फिर भई हार नहीं मानेगी और वो कुछ ऐसा करेगी जिसकी वजह से रजनी बुरा फंस जाएगी. अनुपमा की वजह से अब रजनी की सारी चालें उसी पर उलटी पड़ने वाली हैं.
Read More: Anupama को पछाड़कर आगे निकला नागिन 7, फिर भी टॉप पर रहा तुलसी का शो- देखें लिस्ट
















