सरफराज़ खान के हत्थे चढ़ी मोहम्मद सिराज की टीम, तूफानी बल्लेबाजी के साथ ठोका शानदार दोहरा शतक

Sarfaraz Khan Double Century

Sarfaraz Khan Double Century: लगातार नजरअंदाज करना किसी खिलाड़ी को तोड़ सकता है, मगर दूरी सरफराज खान को यही चीज और निखार रही है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि मोहम्मद सिराज की अगुआई वाली हैदराबाद टीम बेबस नजर आई। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने शानदार दोहरा शतक जड़कर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह मौके का इंतजार नहीं, बल्कि उसे मजबूर कर रहे हैं।

Sarfaraz Khan Double Century: रणजी ट्रॉफी में जमाया दोहरा शतक

Sarfaraz Khan Double Century
Sarfaraz Khan Double Century

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मुंबई की ओर से Sarfaraz Khan ने पहले दिन ही शतक पूरा कर लिया था और 142 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इस दौरान उन्होंने कप्तान सिद्धेश लाड के साथ 249 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिसमें लाड ने भी 104 रनों की अहम पारी खेली। दूसरे दिन सरफराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को और तेज किया और मैच के पहले सेशन में ही सिर्फ 206 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया।

सरफराज का पांचवां दोहरा शतक

Sarfaraz Khan Double Century
Sarfaraz Khan Double Century

यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पांचवां दोहरा शतक रहा, जो उन्होंने महज 61 मैचों में हासिल किया। इस पारी के दौरान Sarfaraz Khan ने हैदराबाद के कप्तान मोहम्मद सिराज समेत सभी गेंदबाजों पर जमकर हमला किया। आखिरकार वह 219 गेंदों में 227 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई की टीम 488 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंच गई।

Sarfaraz Khan Double Century
Sarfaraz Khan Double Century

सरफराज खान का यह दोहरा शतक सिर्फ एक बड़ी पारी नहीं, बल्कि टीम इंडिया मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए एक और कड़ा संदेश है। बीते कुछ समय से वह लगातार हर फॉर्मेट में रन बरसा रहे हैं – सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और अब रणजी ट्रॉफी में यह कारनामा उसी सिलसिले की अगली कड़ी है। नए साल की शुरुआत सरफराज ने उसी अंदाज में की है, जिससे उनकी अनदेखी और भी मुश्किल होती जा रही है।

Also Read: T20 World Cup से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी, अब इस टीम के लिए आई बुरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।