दूसरी बार मां बनी Amy Jackson, बेटे की पहली झलक शेयर कर नाम का भी किया खुलासा

Summary :

Amy Jackson ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

बॉलीवुड में खुशियों की लहर है। अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के पेरेंट्स बनने के बाद ब्रिटिश मॉडल- अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर भी किलकारी गूंजी है। दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने प्रशंसकों को जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय।“ इसके साथ ही उन्होंने बेबी के नाम का भी खुलासा किया। बताया कि बेटे का नाम “ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक” रखा है।

सोशल मीडिया पर शेयर कर दी खुशखबरी

एड वेस्टविक ने 24 मार्च की शाम को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक बेटे का स्वागत किया है। एड वेस्टविक ने अपने न्यू बॉर्न बेबी और मॉमी एमी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एमी अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए हैं और एड वेस्टविक अपनी लेडी लव के गाल पर किस कर रहे हैं।

एक तस्वीर में एमी जैक्सन अपने न्यू बॉर्न बेबी का हाथ पकड़े हुए हैं। एक तस्वीर में वह अपने बेबी को गोद में लेकर उसे प्यार से किस करते हुए नजर आ रही हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में एमी अपने लाडले के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

एमी जैक्सन के नन्हे बच्चे का नाम ऑस्कर

आपको बता दें, एमी जैक्सन ने अपने नन्हे बच्चे का नाम ऑस्कर (Oscar) रखा है। फोटोज शेयर करते हुए एड वेस्टविक ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया में आपका स्वागत है बेबी ब्वॉय। ऑस्कर एलेक्जेंडर वेस्टविक।” एड वेस्टविक के पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों के कमेंट्स आने लगे। ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने हार्ट इमोजी के जरिए उनके पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। वहीं, फैंस भी न्यू मॉम-डैड को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।