Amy Jackson बनीं Ed Westwick की दुल्हन, पति संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस Amy Jackson ने अपने बॉयफ्रेंड Ed Westwick से शादी कर ली है। कपल ने अपनी प्राइवेट मैरिज के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को कुछ खास झलक दिखाई है। एमी जैक्सन और एड वेस्टविक की शादी की तस्वीरें पोस्ट होते ही इंटरनेट पर छाई गई हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अक्षय कुमार संग काम कर चुकी एमी जैक्सन ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग पूरे ईसाई रीति-रिवाज से की है। शादी की रस्मों की शुरुआत एक यॉट पार्टी से शुरू हुई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले…

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस Amy Jackson ने अपने बॉयफ्रेंड Ed Westwick से शादी कर ली है। कपल ने अपनी प्राइवेट मैरिज के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को कुछ खास झलक दिखाई है। एमी जैक्सन और एड वेस्टविक की शादी की तस्वीरें पोस्ट होते ही इंटरनेट पर छाई गई हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अक्षय कुमार संग काम कर चुकी एमी जैक्सन ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग पूरे ईसाई रीति-रिवाज से की है। शादी की रस्मों की शुरुआत एक यॉट पार्टी से शुरू हुई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

  • बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस Amy Jackson ने अपने बॉयफ्रेंड Ed Westwick से शादी कर ली
  • कपल ने अपनी प्राइवेट मैरिज के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को कुछ खास झलक दिखाई

एमी जैक्सन की हुई शादी

आज, 25 अगस्त को कुछ समय पहले एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस कपल ने इटली के कास्टेलो डि रोका सिलेंटो में शादी का जश्न मनाया है। उन्होंने ये रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा,’यात्रा अभी शुरू हुई है’ साथ ही एक अंगूठी वाला इमोजी भी लगाया है। एमी जैक्सन-एड वेस्टविक की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ed Westwick (@edwestwick)

एमी जैक्सन-एड वेस्टविक की ड्रीमी वेडिंग

इस खास मौके पर ‘सिंह इज ब्लिंग’ की अभिनेत्री एमी जैक्सन व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। इस बीच, एड ने भी ब्लेज़र से मैचिंग शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ है। पहली तस्वीर में जहां एड अपनी पत्नी एमी को प्यार से देखते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड में एमी जैक्सन का जलवा

एमी जैक्सन आखिरी बार विद्युत जामवाल की ‘कमांडो’ में नजर आईं। एमी ने प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म ‘एक दीवाना था’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा, वह ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘फ़्रीकी अली’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि एमी पहले जॉर्ज पानायियोटौ के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 2019 में सगाई कर ली और सितंबर 2021 में अपने बेटे एंड्रियास का दुनिया में स्वागत किया था।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।