सिंह इस ब्लिंग और 2.0 से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री एमी जैक्सन इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को एन्जॉय कर रही है और काफी सुर्ख़ियों में है। प्रेगनेंसी के दौरान जहाँ हर महिला आराम करना चाहती है एमी जैक्सन अपने खूबसूरत फोटोशूट्स करा रही है।
हाल ही में एमी जैक्सन से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस फोटोशूट में वो काले रंग के गाउन में अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।
नए फोटो शूट में एमी जैक्सन बेहद खूबसूरत लग रही है और उन्होंने अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आपको बता दें एमी जैक्सन ने अभी शादी नहीं की है और बीते दिनों ही उन्होंने ऑफिसियल इंगेजमेंट की है।
इन दिनों एमी जैक्सन लंदन में है और अपने मंगेतर के साथ ही समय बिता रही है और खबर ये भी है की एमी जैक्सन इस साल शादी कर सकती है। बीते दिनों उनकी लंदन में हुई इंगेजमेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
एक इंटरव्यू में एमी जैक्सन ने बताया की वो इस समय को बेहद खास बनाना चाहती हैं, जिस कारण वो ऐसा कर रही हैं। इन दिनों उनके पास मॉडलिंग के काफी प्रोजेक्ट्स आ रहे है और वो अपने मातृत्व पीरियड काम के साथ पूरे एक्टिव तरीके से निभा रही है।
फैंस की तरफ से एमी को आने वाली लाइफ के लिए शुभकामनायें मिलनी शुरू हो गयी है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो एमी ने अपने बॉलीवुड करियर कई शुरुआत फिल्म एक दीवाना था से शुरू की थी और उसके बाद उन्होंने सिंह इस ब्लिंग से अपनी फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा किया।
इसके बाद एमी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साउथ इंडियन सिनेमा में भी वो जाना माना नाम है। उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म में उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर अक्षय कुमार भी थे।


Download Android App
Download iOS App









