मशहूर टेलीविजन अभिनेता कुशाल पंजाबी की आत्महत्या पर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। महज 37 वर्ष की उम्र में कुशल के इतने बड़े कदम पर उनके करीबी दोस्त यकीन नहीं कर पा रहे है और सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी मौत पर दुःख व्यक्त कर रहा है।

बता दें आखिरी बार कुशल पंजाबी फिल्म इश्क में मरजावां में नजर आये थे। जानकारी के मुताबिक़ उनका शव बीते गुरूवार को उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है।

करीबी सूरतों ने मिली रिपोर्टों के अनुसार, कुशल बीते कुछ समय से काफी डिप्रेस चल रहे थे और उसी से लड़ने के लिए एंटी डिप्रेशन गोलियां भी ले रहे थे। कुशल ने आत्महत्या से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर भी शेयर क थी।

साथ ही उन्होंने अपने बेटे की एक और तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की थी। ये तस्वीर उनके करीबियों और फैंस की आंखे नम कर रही है। जानकारी के मुताबिक कुशल ने अपनी मौत से करीब 1 घंटे पहले अपना ये आखिरी पोस्ट शेयर किया था।

दो दिन पहले, कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक सुंदर तस्वीर शेयर की थी की। उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ तस्वीर को कैप्शन दिया था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस को एक सुसाइड नॉट भी बरामद हुआ है।
कुशाल पंजाबी की शादी एक यूरोपीय लड़की ऑड्रे से हुई थी और इस शादी से उनका एक बेटा भी है। वह साल 2016 में एक बेबी बॉय के पिता बने थे।फैंस और हमारी ओर ये यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले!



Download Android App
Download iOS App



