Ananya Panday को पसंद आई The Night Manager, रूमर्ड बॉयफ्रेंड Aditya Roy Kapur को लेकर कही ये बात

Summary :

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ रिलीज हो गई है। वहीं शो की स्क्रीनिंग पर स्पॉट होने के बाद अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टा पर भी आदित्य के शो की तारीफ की है।

बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेस में से एक अनन्या पांडे अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी फिल्मों के अलावा फैशन सेंस और अपनी क्यूटनेस को लेकर एक्ट्रेस खूब लाइमलाइट बटोरती है। अनन्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले काफी वक्त से अनन्या और एक्टर आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई हैं।
वहीं, आदित्य संग रिलेशनशिप रूमर्स के बीच कुछ ऐसा किया है जिसने फिर से दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है। दरअसल, हाल ही में आदित्य रॉय कपूर स्टारर सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ रिलीज हुई है। जो इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है और एक्टर की सीरीज उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे ने भी देखी है और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सीरीज पर अपना रिएक्शन भी दिया है।
अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘द नाइट मैनेजर’ का पोस्टर शेयर किया है जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला नजर आ रहे हैं। इसी के साथ अनन्या ने लिखा है, “सो बिंगी! द नाइट मैनेजर जस्ट कांट गेट इनफ ऑफ।” वहीं आदित्य रॉय कपूर  की सीरीज पर अनन्या के इस वन वर्ड रिव्यू ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
भले ही अनन्या ने सीरीज पर वन वर्ड रिव्यू दिया है और आदित्य के लिए कुछ खास नहीं लिखा है मगर फिर भी एक्ट्रेस की पोस्ट को देखकर लोग ये कयास लगा रहे है कि जरुर दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वैसे भी अनन्या और आदित्य को कई बार इवेंट में एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ज्यादातर इवेंट्स में मैंचिग कलर के आउटफिट्स में ही नजर आते हैं।
हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन की इनसाइड फोटोज में भी अनन्या और आदित्य की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। वायरल फोटो में दोनों एक साथ खड़े दिख रहे थे। इससे पहले भी दोनों को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया था। वहीं, एक चैट शो में अनन्या ने कहा था कि उन्हें आदित्य हॉट लगते हैं। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ खो गए हम भी दिखेंगी। आदित्य रॉय कपूर अपनी आगामी फिल्म मेट्रो इन दिनों में एक्ट्रेस सारा अली खान संग रोमांस करते दिखेंगे। इस फिल्म में सारा और आदित्य की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलने वाली है।

Desk Team