Aditya Roy Kapur के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं Ananya Panday, आग की तरह फैली डेटिंग रूमर्स

Summary :

बीती रात को आदित्य और अनन्या को एक बार फिर एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान आदित्य ऑल ब्लैक ऑउटफिट में नज़र आए, तो वहीं अनन्या ब्लू कलर की बॉडी-हगिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में हैं। आदित्य रॉय कपूर का नाम इन दिनों बी टाउन की एक मशहूर हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी खबरें हैं कि एक्टर अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के अफेयर की अफवाह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कई बार इन दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। 
आपको बता दें, दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तब से सामने आ रही हैं, जब से इन्होने पब्लिकली एक साथ दिखना शुरू किया है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे इनकी डेटिंग की अफवाह को और हवा मिल गई। इसी बीच बीती रात को भी आदित्य और अनन्या को एक बार फिर एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।
इस दौरान आदित्य ऑल ब्लैक ऑउटफिट में नज़र आए, तो वहीं अनन्या ब्लू कलर की बॉडी-हगिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों को पैपराजी ने जब स्पॉट किया, तो वो मुंबई में एक रेस्तरां से साथ बाहर निकल रहे थे। इसके बाद दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

आपको बता दें, अब तक न तो आदित्य और अनन्या ने अपनी डेटिंग रूमर्स को एक्सेप्ट किया है और न ही इससे इंकार किया है। ये दोनों फैमली पार्टियों से लेकर फीफा वर्ल्ड कप और डिनर डेट्स पर अक्सर साथ नज़र आ जाते हैं। 

वहीं, हाल ही में रणबीर कपूर ने एक चैट शो में आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर टिप्पणी की थी। रणबीर ने कहा था, ‘मुझे पता है कि आदित्य ‘ए’ लेटर से शुरू होने वाली लड़की को पसंद करता है। भले ही रणबीर ने सिर्फ ‘ए’ शब्द कहा है, बावजूद इसके लोग यही कयास लगा रहे हैं कि रणबीर ने अनन्या और आदित्य के रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

Desk Team