इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना रोल मॉडल मानती है अनन्या पांडे, कहा – शो ऑफ़ नहीं करती !

Summary :

फिल्म में अनन्या की परफॉर्मेंस की क्रिटिक्स से ऑडियंस समेत सभी ने काफी सराहना की है। अनन्या ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में अपने रोले मॉडल का भी खुलासा किया है। अनन्या अपनी प्रेरणा आलिया को मानती हैं।

चंकी पांडे की पुत्री अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद जितना कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन अनन्या को दर्शकों ने पूरा सपोर्ट किया है। 
फिल्म में अनन्या की परफॉर्मेंस की क्रिटिक्स से ऑडियंस समेत सभी ने काफी सराहना की है।  अनन्या ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में अपने रोले मॉडल का भी खुलासा किया है। अनन्या अपनी प्रेरणा आलिया को मानती हैं। 
अनन्या ने बताया कि वह आलिया को कितना पसंद करती हैं। अनन्या ने बताया कि वह बॉलीवुड में आलिया की जर्नी से काफी इंस्पायर होती हैं। आलिया भट्ट की फ़िल्में देख कर उन्होंने अपनी एक्टिंग को निखारने की भी कोशिश की है। 
अनन्या ने बताया कि आलिया ने कभी भी अपने शुरुआती करियर में खुद को परफेक्ट दिखाने का शो ऑफ नहीं किया और उनकी यही क्वालिटी अनन्या को काफी पसंद है। आलिया से मुझे बहुत इंस्पिरेशन मिलता है।
अनन्या ने आगे कहा , ” मैंने जो आलिया से सीखा है वो यह है कि करियर की शुरुआत से लेकर अब तक आलिया ने कभी भी खुद को परफेक्ट दिखाने का शो ऑफ नहीं किया है। वह अपनी पहली फिल्म में काफी नॉर्मल थीं। वहां से उनमें एक्टर के तौर पर एक ग्रोथ शुरू हुई और आज लोग उनका टैलेंट देख सकते है। “
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनन्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी है। अनन्या के साथ इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में होंगे। यह फिल्म आगामी छह दिसंबर को रिलीज होगी।

Ujjwal Jain