बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज के साथ दुबई में वेकेशन बिताती नजर आयी अनन्या पांडे, तस्वीरें वायरल

Summary :

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की सक्सेस एन्जॉय कर रही है। इस कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए अनन्या इन दिनों काम से ब्रेक लेकर दुबई में छुट्टियां बिता रही है।

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की सक्सेस एन्जॉय कर रही है। इस कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए अनन्या इन दिनों काम से ब्रेक लेकर दुबई में छुट्टियां बिता रही है। 
हाल ही में अनन्या ने अपनी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, और ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस वेकेशन पर अनन्या अपने दोस्तों के साथ गयी है और तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी वेकेशन काफी शानदार जा रही है। 
दोस्तों के साथ की जमकर मस्ती 


तस्वीरों में अनन्या समुन्दर किनारे दोस्तों एक साथ मस्ती करती नजर आ रही है और ब्लैक कलर की ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही है।  
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग


बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से ही ही अनन्या की फैन फ्लोविंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है और उनकी तस्वीरें – वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते है। 
‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2′ से किया डेब्यू


बता दें अनन्या ने फिल्म  ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  इस फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। 
फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ हुई हिट 


अनन्या पांडे की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ बॉक्स ऑफिस अपर हिट साबित हुई है।  इस फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर लीड रोल में है। 
अगली फिल्म होगी फिल्म ‘खाली पीली’ 


अनन्या पांडे जल्द डायरेक्टर मकबूल खान की फिल्म ‘खाली पीली’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में अनन्या के साथ ईशान खट्टर लीड रोल में होंगे। 
कई बड़े प्रॉजेक्ट है अनन्या के पास 


अनन्या के पास इस समय कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स है। अनन्या एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी सिल्वर स्क्रीन शेयर करने जा रही है। इस अनटाइटल्ड फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।

Ujjwal Jain