अनिल कपूर एक ऐसे
अनुभवी और कमाल के कलाकार है जो सालों से इस इंडस्ट्री में
काम कर रहे है। अनिल कपूर किसी भी तरह के रोल में खुद को बड़ी ही बखूबी ढाल लेते
है। साल दर साल अनिल कपूर की उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उनकी शक्सियत को देखकर ये
कह पाना मुश्किल लगता है कि उनकी उम्र 65 साल है। इस उम्र में भी वो इतने यंग
दिखते है कि उनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती है।
इस उम्र में भी
अनिल कपूर से जिस तरह से खुद को मेंनटेन करके रखा है, उसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ
होती है। हाल ही में अनिल कपूर ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया जिसे जानकर हर
कोई हैरान है। बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार अनिल कपूर ने हाल ही
में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर हॉलीवुड सुपरस्टार जॉर्ज क्लूनी से बातचीत की। इस दौरान अनिल कपूर ने अपने बालों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर
हर कोई दंग रह गया।
अब इस उम्र में
भी अनिल कपूर अपने बालों को किस कदर पूरी शान से फ्लॉन्ट करते है,ये बात तो किसी
से छिपी नहीं है। अनिल कपूर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि अगर कोई फिल्म
में उनसे बाल सफेद करने को कहता है तो वह इसके लिए डबल फीस चार्ज कर लेते है, लेकिन
काले बालों के लिए वो नार्मल फीस ही लेते है।
अनिल कपूर ने ये
भी बताया कि फिल्म ‘दिल धढ़कने दो‘
के दौरान उन्हें एक उम्रदराज शख्स का रोल प्ले करना था, जिसके लिए फिल्म की डायरेक्टर जोया
अख्तर ने उनसे जॉर्ज क्लूनी जैसा लुक रखने को कहा था। एक्टर ने बताय़ा इसके लिए
उन्हें करीब 100 घंटे तक मेकअप
रूम की कुर्सी पर बैठे रहना पड़ा था ताकि वो जॉर्ज क्लूनी जैसा लुक हासिल कर सकें।
अब अनिल कपूर से जब भी किसी फिल्म में बालों को
सफेद करने की डिमांड की जाती है तो इसके
लिए वो अपनी फीस डबल कर लेते है, इस बात से इतना तो साफ है कि उन्हें अपने बालों
से कितना प्यार है और इस उम्र में भी हमेशा यंग दिखना उन्हें इतना पसंद है कि फिल्ममेकर्स की ऐसी डिमांड को वो
बर्दाशत ही नहीं कर पाते है।


Download Android App
Download iOS App







