Bigg Boss 18 में शामिल होने पर ट्रोलिंग का शिकार हुए अनिरुद्धाचार्य, सबसे मांगी माफी

Summary :

Aniruddhacharya Apologises For Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18′ में नजर आने के बाद से ही अनिरुद्धाचार्य को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, ऐसे में अनिरुद्धाचार्य ने अब अपने भक्तों से माफी मांगी है।’बिग बॉस 18’ की शुरुआत 6 अक्तूबर से हो गई है, शो के प्रीमियर एपिसोड में आध्यात्मिक लीडर अनिरुद्धाचार्य महाराज भी नजर आए थे, लेकिन सलमान खान के शो में नजर आने के बाद से ही अनिरुद्धाचार्य को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लोग उनपर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए ट्रोल करने लगे। HIGHLIGHTS ‘बिग बॉस 18’ में नजर आने के…

Aniruddhacharya Apologises For Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18′ में नजर आने के बाद से ही अनिरुद्धाचार्य को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, ऐसे में अनिरुद्धाचार्य ने अब अपने भक्तों से माफी मांगी है।’बिग बॉस 18’ की शुरुआत 6 अक्तूबर से हो गई है, शो के प्रीमियर एपिसोड में आध्यात्मिक लीडर अनिरुद्धाचार्य महाराज भी नजर आए थे, लेकिन सलमान खान के शो में नजर आने के बाद से ही अनिरुद्धाचार्य को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लोग उनपर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए ट्रोल करने लगे।

HIGHLIGHTS

  • ‘बिग बॉस 18’ में नजर आने के बाद से ही अनिरुद्धाचार्य को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
  • शो के प्रीमियर एपिसोड में आध्यात्मिक लीडर अनिरुद्धाचार्य महाराज भी नजर आए थे
  • सलमान खान के शो में नजर आने के बाद से ही अनिरुद्धाचार्य को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा

अनिरुद्धाचार्य ने भक्तों से मांगी माफी

अब अनिरुद्धाचार्य ने ‘बिग बॉस 18’ में शामिल होने के लिए अपने भक्तों से माफी मांगी है. हिंदुस्तान टाइम्स की मानें सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनिरुद्धाचार्य कहते सुने जा सकते हैं- ‘अगर बिग बॉस में मेरी एंट्री से किसी की सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो आपका ये बेटा, ये सेवक आपसे माफी चाहता है।’

‘मेरा इरादा सनातन धर्म को बढ़ावा देना था…’

अनिरुद्धाचार्य ने कहा- ‘मेरा इरादा सनातन धर्म को बढ़ावा देना था, आप बेफिक्र रहे जब तक ये सांस रहेगी सनातन की ही बात करूंगा.’ ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड प्रीमियर में गेस्ट अपीयरेंस को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा- ‘मैंने पहले ही कहा था कि मैं बिग बॉस में कभी हिस्सा नहीं लूंगा और मैंने नहीं लिया. मैं वहां सिर्फ एक गेस्ट के तौर पर गया था, शो के मुख्य कलाकारों के हिस्से के तौर पर नहीं. ‘

पहले कही थी ‘बिग बॉस 18’ का ऑफर ठुकराने की बात

बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ में शामिल होने के बाद अनिरुद्धाचार्य का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे बिग बॉस को क्रिटिसाइज करते दिख रहे हैं. वे कहते हैं- ‘बिग बॉस ने मुझे बुलाया, करोड़ों रुपए का ऑफर है लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया, उसे स्वीकार नहीं किया. क्योंकि वो मेरी संस्कृति और संस्कार से मेल नहीं खाता. पैसा मायने नहीं रखता मेरे संस्कार मयने रखते हैं.

Arpita Singh