टीवी की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी टाइम को खूब अच्छे से एन्जॉए करने में लगी हुई हैं। हाल फिलहाल अभिनेत्री बेबी बंप के साथ कई पोस्ट शेयर कर रही हैं। ऐसे में अनीता हसनंदानी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसके माध्यम उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अब तक अपने बेबी बंप को सभी से छिपा के रखा हुआ था।

अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट से पहले भी अपनी बहुत सारी फोटोज शेयर की थीं,मगर उन फोटोज में एक्ट्रेस का बिल्कुल भी बेबी बंप शो नहीं हुआ।

खैर,अब एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर किस तरह से उन्होंने तस्वीरों में अपने बेबी बंप को छिपाया था। वैसे अनीता की इन तस्वीरों में उन्होंने ढीलेढाले कपड़े पहने हुए थे,जिसमें उनका बेबी बंप बिल्कुल नहीं दिख रहा।

वहीं कुछ फोटोज में तो उन्होंने तस्वीरों को इस तरह से क्लिक करवाया है जिससे बेबी बंप नजर नहीं आ रहा था। वहीं अनीता ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा चार बार मैंने अपना बेबी बंप छिपाकर आप सभी को फूल बनाया।
अगर बेटा हुआ तो यह नाम होगा
हाल ही में अनीता ने बताया कि यदि बेटा होता है तो हम उसका नाम रवि रखेंगे। रवि नाम के पीछे वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कहा रोहित के पिता का नाम रवि था। प्रेग्नेंट की खबर आने के थोड़े दिनों बाद ही रोहित के पापा हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे और कुछ दिन बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। रोहित का मानना है कि उसके पिता बच्चे के रूप में दोबारा वापस आ रहे हैं। इसलिए बेटा होगा तो उसका नाम रवि होगा।

इसके अलावा अनीता ने 39 की उम्र में मां बनने को लेकर बताया कि उम्र तो केवल एक नंबर है और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। साथ ही अनीता का यह भी कहना है कि लोगों ने उन्हें यह भी कहा था कि इस उम्र में मां बनने पर बहुत सारी परेशानियां होती हैं,परंतु अनीता का मानना है जो नसीब में लिखा होता है वही होता है।


Download Android App
Download iOS App



