अनीता हसनंदानी ने मज़ेदार वीडियो शेयर कर बेटे आरव का फेस किया रिवील

Summary :

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एक लेटेस्ट वीडियो में बेटे आरव का फेस रिवील कर दिया है। इंस्टाग्राम पर हाल ही में दोनों ने एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे आरव का चेहरा साफ नजर आ रहा है। बता दे, अनीता और रोहित 9 फरवरी को पैरेंट्स बने हैं।

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी एक परफेक्ट कपल है। इन दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर साफ़ दिखाई देती है। आपको बता दे हाल ही में अनीता ने बेटे को जन्म दिया है लेकिन अभी तक उसका चेहरा इन दोनों ने दुनिया से छुपाया हुआ था। वो सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे की फोटो तो शेयर करती थीं, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाती थीं। मगर अब एक लेटेस्ट वीडियो में अनीता और रोहित रेड्डी ने बेटे आरव का फेस रिवील कर दिया है। 


इंस्टाग्राम पर हाल ही में दोनों ने एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे आरव का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वीडियो में रोहित रेड्डी अपनी पत्नी अनीता के पेट पर बने बम को आग लगाते हैं। जैसे ही वो फटता है बेबी हाथ में नजर आता है। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, “और हमारा बेबी आरव आ गया।”


बता दे, अनीता और रोहित 9 फरवरी को पैरेंट्स बने हैं। रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि वो पिता बन गए हैं। मां बनने के बाद अनीता ने बेटे की झलक दिखाई थी। उन्होंने पति रोहित के साथ बेटे की पहली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में अनीता अपने हाथों में बेटे को लिए हुए नजर आईं। 

बात अगर इस वीडियो की करे तो ये वीडियो वाकई मज़ेदार है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। अपने बेबी का इंट्रोडक्शन कराने का ये तरीका लोगो को पसंद आ रहा है। सभी सेलिब्रिटीज और फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमैंट्स कर रहे है। 

Desk Team