कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो ने ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया। वही सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को लोग पसंद कर रहे है वो है मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा की केमिस्ट्री। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इन दोनों ही कैदियों के चाहने वालों ने इस जोड़ी को मुंजली का नाम दिया है। वही अब मुंजली के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। उनका सपना पूरा होने वाला है।

अब तक शो में ये दोनों बस यही कहते आये है कि दोनों में बस दोस्ती है। लेकिन अब शो के आने वाले एपिसोड में अंजलि को मुनव्वर से प्यार का इजहार करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले कंटेस्टेंट सायशा शिंदे ने भी मुनव्वर के लिए अपनी फीलिंग्स बयां की थीं।

वही अब देखने को मिलेगा कि अंजलि मुनव्वर से पूछती हैं कि क्या वे शो के बाद उनसे मिलने दिल्ली आएंगे, इसपर मुनव्वर कहते हैं, उन्हें दिल्ली क्यों आना चाहिए। अंजलि फिर उनसे पूछती है “परेशान हो गया ना?” मुनव्वर इसपर जवाब देते हैं “मैं तुझसे पहले से ही परेशान हूं।” अंजलि फिर हंसती हैं और कहती हैं कि उन्हें ये सब लंबे समय तक नहीं झेलना पड़ेगा। फिर अंजलि को “आई लव यू” कहते हुए देखा जायेगा, जिसके बाद मुनव्वर शरमा जायेंगे।

ऐसे में अब दोनों को शो में देखना पहले से भी ज़्यादा मज़ेदार होने वाला है। अब तक इनकी दोस्ती ने फैंस का दिल जीता है तो अगर ये दोनों प्यार का इज़हार कर देंगे तो ये तो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला।
वहीं दूसरी तरफ सायशा शिंदे मुनव्वर फारूकी को काफी पसंद करती हैं। वह शो में कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। बता दें सायशा की शो में दोबारा एंट्री हुई है। इससे पहले कंगना रनौत के साथ बहसबाजी के बाद उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



