Sanjana Sanghi रियल लाइफ में है बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस,देखें तस्वीरें

Summary :

हीरो हो या फिर हीरोइन या फिर विलेन बॉलीवुड में आए दिन नए चेहरे आपको अकसर नजर आ ही जाएंगे। कई इसमें अपनी जबरदस्त एक्टिंग से अलग पहचान बनाते हैं

हीरो हो या फिर हीरोइन या फिर विलेन बॉलीवुड में आए दिन नए चेहरे आपको अकसर नजर आ ही जाएंगे। कई इसमें अपनी जबरदस्त एक्टिंग से अलग पहचान बनाते हैं तो कई कुछ समय गुमनामी में ही खो जाते हैं। इस साल कई सारे ऐसे चेहरे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इनमें टीवी की कुछ बहुएं भी शमिल हैं। बता दें कि इन्हीं मशहूर चेहरों में से Sanjana Sanghi है। जो हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ के रीमेक में दिखाई देंगी। इनके अपोजिट होंगे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। हालांकि इससे पहले संजना फिल्म रॉकस्टार और हिंदी मीडियम में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन लीड अभिनेत्री के तौर पर ये इनकी पहले फिल्म होगी।

फिल्म की शूटिंग 2018 के मध्य में होगी शुरू

फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ के हिंदी रीमेक फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग 2018 के मध्य में शुरू होगी। इस फिल्म से कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा बतौर निर्देशक आगाज कर रहे हैं। इस रोमांटिक फिल्म में ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान संगीत देंगे।
छाबड़ा ने एक बयान में कहा, ”मैं ‘रॉकस्टार’ की कास्टिंग के दौरान संजना से पहली बार मिला था। वह ऊर्जा से भरपूर युवती थीं। कुछ सालों बाद वह कुछ विज्ञापनों के लिए कास्टिंग के काम से फिर जुड़ी।
वह एक परिपक्व युवती के रूप में नजर आईं और मैं देखकर हैरान रह गया कि वह एक बैहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने कहा, ”मैं फौरन इस बात को लेकर सुनिश्चित हो गया कि मैं एक दिन उसके साथ फिल्म बनाना पसंद करूंगा।

जैसे ही ‘फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ की पटकथा तैयार हुई, मुझे वह इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त लगीं। मैं इस प्रतिभाशाली लड़की के साथ मिलकर करिश्मा दिखाने का और इंतजार नहीं कर सकता।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रुचा पाठक ने कहा कि वह मुकेश निर्देशित पहली फिल्म में इस प्रतिभाशाली युवती को लॉन्च करने के लिए उत्सुक हैं। ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ जॉन ग्रीन्स के उपन्यास पर आधारित है। इस हॉलीवुड फिल्म में शैलेन वूडली और एंसेल एलगोर्ट ने काम किया है।

संजना की कुछ तस्वीरें जो नहीं देखी होगी अपने पहले

1#

2#

3#

4#

5#

6#

7#

8#

9#

Desk Team