Sonam Kapoor ने खोल दिए अपने बेडरूम सीक्रेट्स, बताया रात के समय किस तरह पसंद है कमरे में रहना

Summary :

कुछ समय पलहे ही बॉलीवुड अभिनेत्री Sonam Kapoor की शादी पूरी तरह से चर्चा में बनी हुई थी। शाहरुख और सलमान खान के रिसेप्शन डांस से लेकर इस शादी का

कुछ समय पलहे ही बॉलीवुड अभिनेत्री Sonam Kapoor की शादी पूरी तरह से चर्चा में बनी हुई थी। शाहरुख और सलमान खान के रिसेप्शन डांस से लेकर इस शादी का हर एक इवेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। बता दें कि सोनम कपूर ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ को काफी एन्‍जॉय कर रहे हैं।

आपको यह बात जानकर काफी हैरानी होगी कि Sonam Kapoor ने अपनी शादी के कुछ समय बाद ही अपने बेडरूम सीक्रेट्स का खुलासा कर दिया है। हाल ही में सोनम कपूर अनीता श्रॉफ अदाजानिया के टॉक शो फीड अप विद द स्टार्स में पहुंची थी। यहां पर सोनम कपूर ने इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी लाइफ से जुड़े कई सारे सीक्रेटस खोल दिए।

https://www.instagram.com/p/BnglPr5n3hO/?hl=hi&taken-by=sonamkapoor

सोनम कपूर ने खोले अपनी जिंदगी के कई सीक्रेट्स

Sonam Kapoor ने यहां बताया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं और वो इसे काफी एन्‍जॉय कर रही हैं। शो के दौरान सोनम कपूर ने कई बातों का खुलासा किया। जब उनसे पूछा कि वे रात में अपने बेडरूम की लाइट बंद कर सोती हैं या नहीं, तो उन्‍होंने जवाब दिया कि वे लाइट कभी बंद नहीं करती हैं। उन्‍हें लाइट खुली रखना ही पसंद है।

https://www.instagram.com/p/BnltvHzHkYP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

उन्‍होंने आगे बताया,’ हमने करीब 6 महीने फोन पर एकदूसरे से बात की। इस दौरान हमें एकदूसरे से प्‍यार हो गया।’ सोनम ने इस बात का भी खुलासा कि आनंद ने उन्‍हें शादी के लिए बिना रिंग के प्रपोज किया था।

https://instagram.com/p/BnfnGyGB9w8/?utm_source=ig_embed

उन्‍होंने बताया कि,’ उस दिन मेरा मूड खराब था और मैं आनंद के साथ न्‍यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही थीं। हम सड़क पर चल रहे थे और आनंद ने अचानक सड़क पर बैठकर कहा- क्‍या तुम मुझसे शादी करोगी ? और मैंने शादी के लिए हां कह दिया।

https://www.instagram.com/p/Bl1z5wUHW-v/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Sonam Kapoor और आनंद की शादी मुंबई में ही 8 मई 2018 को बड़े धूमधाम से हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। आनंद अहूजा व्‍यापारी हरीश अहूजा के पोते हैं। हरीश अहूजा शशी एक्‍पोर्ट्स के मालिक हैं जो भारत की सबसे बड़ी कपड़ा एक्‍सपोर्ट कंपनी है। आनंद आहूजा का एक ब्रांड ‘भाने’ भी है जो जूते बनाता है।

Desk Team