खत्म हुआ फैंस का इंतजार! Ankit Gupta की दुल्हन बनीं Priyanka Chahar Choudhary, वेडिंग वीडियो हुआ वायरल

Summary :

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधता देखना चाहते हैं और उनकी ये तमन्ना भी पूरी हो गई है। प्रियंका और अंकित का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन बने दिखाई दे रहे हैं।

कलर्स के पॉपुलर सीरियल ‘उड़ारियां’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता की जोड़ी घर-घर में मशहूर हो गई हैं। इस जोड़ी को हाल ही में दर्शकों ने ‘बिग बॉस 16’ में भी काफी पसंद किया। प्रियंका और अंकित ने ‘उड़ारियां’ से लेकर ‘बिग बॉस 16’ तक अपनी केमिस्ट्री से लाखों दिलों को जीता। इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन फैंस हमेशा ही साथ देखना चाहते हैं और अब ये इंतजार खत्म हो गया है।
सोशल मीडिया पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो में अंकित और प्रियंका दोनों दुल्हा और दुल्हन के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अगर आपको लग रहा है कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर असल में शादी के बंधन में बंधे हैं तो ऐसा नहीं है।
दरअसल, प्रियंका और अंकित ने एक म्यूजिक वीडियो में एक कपल का किरदार निभाया और इसी में उन्होंने शादी रचाई। उनका म्यूजिक वीडियो ‘कुछ इतने हसीन’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में व्हाइट कलर के वेडिंग आउटफिट पहने प्रियंका और अंकित साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। उन्हें इस तरह साथ में देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

दोनों के म्यूजिक वीडियो पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके म्यूजिक वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग तो उन्हें असल में शादी करने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि जब अंकित और प्रियंका ने साथ में ‘उड़ारियां’ किया था, उस वक्त खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
अंकित और प्रियंका ने बतौर कपल ‘बिग बॉस 16’ में एंट्री की थी। ‘बिग बॉस’ हाउस में दोनों एक-दूसरे का बहुत साथ भी दिया था। उनकी गहरी बॉन्डिंग हमेशा ही उनके प्यार की ओर इशारा करती हैं मगर दोनों हमेशा एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड बताया है। इसके बावजूद इनके फैंस दोनों को रील से रियल लाइफ कपल बनता देखना चाहते हैं।

Desk Team